
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर। जनपद के प्रसिद्ध सर्जन,सदर अस्पताल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के हर कार्यक्रमों खासकर मुसीबत में साथ देने वाले युवा विश्वासपात्र चिकित्सकों में डॉक्टर विकास कुमार सिंह का नाम अग्नि पंक्ति में है। ट्रेन दुर्घटना में किस प्रकार मरीजों को सेवा की डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा विशेष रिपोर्ट।
डॉक्टर विकास ने बताया कि 10:30 पर सिविल सर्जन भोजपुर डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह का फोन आया। जिससे पता चला कि रघुनाथपुर स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। तत्काल मदद के लिए हर संभव उपाय करते हुए सदर अस्पताल आना है। रात का वक्त, सभी स्टाफ और सहयोगी घर जाने की तैयारी, लगातार फोन से लाइनअप करते हुए झटपट तीन एम्बुलेंस, टीम के साथ, सदर अस्पताल के ओटी में पहुंचे।
आपातकालीन स्थिति में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विभा कुमारी को ब्लड बैंक खोलने,सभी स्टाफ को तैयार रहने तथा एम्बुलेंस को लेकर सदर अस्पताल आने की सूचना दी गयी। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एडीएम सिविल सर्जन सभी पूरे दल बल के साथ मरीजों की जान बचाने और तत्काल हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर और उपलब्ध रहे। डॉ विकास ने बताया कि घायल 65 मरीजों की सूचना दी गई जिसमें 9 मरीज आरा सदर अस्पताल आए ,8 मरीज को बक्सर अस्पताल भेजा गया और शेष मरीजों को दानापुर रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया।
एक मरीज का कान कट कर अलग हो गया था जिसे मैंने तुरंत उसको सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी कर पूरी तरह से ठीक किया जिनका नाम मंगलेश तिवारी है। उपलब्ध 9 मरीज को हर तरह से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।3:00 बजे रात तक सभी लोग उपलब्ध रहे पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को संतुष्ट होने के बाद ही वहां से अपने घर वापस आया। उस समय तक बहुत से पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हो गए थे। चिकित्सकों में डॉक्टर अमन, जितेंद्र नाथ मिश्रा ,डॉक्टर प्रतीक, महावीर गुप्ता भी पूरी तरह से अस्पताल प्रशासन के साथ ,अन्य लोग भी सहयोग में लगे रहे। रेड क्रॉस की ओर से एक एंबुलेंस, स्टाफ सदर स्थल तथा शेष लोग रेड क्रॉस ब्लड बैंक सेंटर में रात भर उपलब्ध रहे।
डॉ विकास ने बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए व्यक्तिगत अस्पताल को भी खाली करा कर रखा गया था। जिला प्रशासन,अस्पताल प्रशासन, रेड क्रॉस ब्लड, सक्रिय चिकित्सकों और जन सामान्य की सहभागिता से भोजपुर जिले का सम्मान सेवा के क्षेत्र में सराहनीय रहा।

रेड क्रॉस सोसाइटी भी इस आपातकालीन स्थिति में खुले रूप से सहयोग किया। सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने बताया कि जैसे ही जिला प्रशासन से सूचना मिली तत्काल एंबुलेंस के ड्राइवर सभी तकनीशियन और स्वयंसेवकों को सूचित करते हुए सेवा में लगा दिया गया। स्वयं सूचना पर रात भर जगकर जानकारी लेती रही। जिसमें वीर बहादुर बक्सर के टेक्नीशियन को बक्सर अस्पताल में सेवा में लगा दी। ब्लड की आपूर्ति हेतु ब्लड बैंक खुला था ताकि किसी भी मरीज को रक्त के लिए कोई बाधा न उत्पन्न हो। रेड क्रॉस सोसाइटी के स्टेट ब्रांच से भी जो मैसेज और सूचना का आदान-प्रदान रिपोर्टिंग पूरी रात भर करती रही। हर मरीज की यथा स्थिति को जिला से लेकर हेड क्वार्टर तक भेजती रही जिसमें पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की रिपोर्टिंग भेजती रही। स्वयंसेवक कुमार मंगलम के नेतृत्व में युवाओं की टीम भी सदर अस्पताल में लगी रही।
