
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आरा विधान परिषद सदस्य सोनू राय रहे। उन्होंने विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
एमएलसी सोनू राय ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए आजादी की रक्षा करना और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।निदेशक मनोज कुमार ने उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।गायिका सीमा भारती ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत प्रस्तुत कर शहीदों की याद ताजा कर दी। वहीं युवा गायक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सलाउद्दीन, रितेश कुमार, कन्हैया तथा विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने संदेशे आते हैं, चिट्ठी आई है, तू मेरा कर्मा, मेरे देश प्रेमियों और मेरा मुल्क मेरा देश जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया।संचालन मिस सलोनी और केशव सर ने संयुक्त रूप से किया।

