RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोकतंत्र – संविधान और देश बचाने के लिए अबकी बार 2004!:दीपंकर भट्टाचार्य

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 113 वी जयंती पर इंडिया गठबंधन का निकला लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ मार्च।

मार्च में मुख्य अतिथि माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अप्रैल।डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 113 वी जयंती पर आरा में पूर्वी गुमटी से अम्बेडकर चौक तक इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ मार्च निकाला। अम्बेडकर चौक स्थित अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में मार्च में मुख्य अतिथि दीपंकर भट्टाचार्य सहित जिला स्तरीय इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए।
मार्च को सम्बोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 1927 में अंबेडकर ने दो ऐतिहासिक कदम उठाए – मार्च में महाड़ सत्याग्रह, जिसमें बिना भेदभाव के सार्वजनिक वस्तु के बतौर पानी के अधिकार का दावा किया, और दिसंबर में मनुस्मृति को गुलामी की संहिता बताते हुए सार्वजनिक रूप से जलाया। 1936 में उन्होंने खुलकर ‘जाति के विनाश’ का आह्वान किया और स्वतंत्र लेबर पार्टी का गठन किया।
उन्होंने कहा कि संविधान को अपनाने से अंबेडकर की यात्रा समाप्त नहीं हुई। उन्होंने नए अपनाए गए संविधान के आधार पर न्याय और सामाजिक समानता के लिए लड़ाई जारी रखी। उनकी आखिरी बड़ी लड़ाई हिंदू कोड बिल थी, जिसमें महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हिंदू पर्सनल लॉ को आधुनिक बनाने का प्रयास किया गया था।
आज जब भारत के सबसे निर्णायक चुनावी जंग में संवैधानिक लोकतंत्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, तो अंबेडकर की क्रांतिकारी विरासत से ताकत और प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा की हमें बिलकुल याद रखना चाहिए कि बाबा साहेब अंबेडकर ने न सिर्फ हमें संविधान और आरक्षण दिया, बल्कि उन्होंने हमें राजनीति में भक्ति के खतरों से भी आगाह किया था।इसे उन्होंने तानाशाही का नुस्खा बताते हुए कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत बन गया तो हम पर बहुत बड़ी मुसीबत आएगी।
मोदी – भाजपा के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के जवाब में उन्होंने ‘ अबकी बार 2004’ की बात करते हुए कहा कि 2004 में जिस तरह से देश की जनता ने भाजपा की वाजपेई सरकार के इंडिया शाइनिंग के नारे को धत्ता बताते हुए उसे सत्ता से बेदखल किया था, इस बार भी उसे दुहराते हुए नरेंद्र मोदी की लाठी-गोली-बुलडोजर सरकार को धूल चटायेगी।
राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि डाक्टर अम्बेडकर ने हमे जो संविधान में अधिकार दिया वह आज खतरे में है । मनुवादी इसके जगह मनुस्मृति को संविधान बनाना चाहते हैं। आज अम्बेडकर जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उन्ही का एक वोट देने का अधिकार का प्रयोग कर इस देश बिरोधी सरकार को उखाड़ फेकना चाहिए।
सीपीआई और सीपीएम के नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को विजयी बना कर ही हम इन तानाशाही सरकार को रोक सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
वक्ता में शामिल होने वालों में केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, माले राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव,जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी,प्रधान सचिव रामबाबू पासवान, इंसाफ मंच राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, अगिआंव प्रखण्ड प्रमुख्य, शिवकुमार शर्मा,शैलेंद्र राम,आलोक रंजन,राज गौरव टाईगर,सीपीआई जिला सचिव उत्तम गुप्ता,जगदीश राम, वीआइपी ओमप्रकाश बिंद, सीपीएम शिवकेश्वर राय , आप के सुरेंद्र प्रसाद, महेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार मुख्य थे।

Related posts

कैबिनेट ने 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सट्टेबाजी और जुए के विज्ञापनों के खिलाफ नई एडवाइजरी चेतावनी जारी की।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने निकाला भव्य तिरंगा जुलूस।

rktvnews

पटना के आईएमए हॉल में आधुनिक कृषि विकास में क्षेत्रीय कर्मियों की भूमिका विषयक कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

भारत ने वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस-2025 पर पुनः भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

rktvnews

भोजपुर:आरा अंचल पदाधिकारी से भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment