RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में देर रात तक हो रहा है रात्रि चौपाल का आयोजन।

चुनाव का पर्व देश का गर्व को लेकर मतदाताओं में दिखा काफी उत्साह।

एक स्वर में उत्साह के साथ 20 मई को वोट करेगा चतरा का लगा नारा।

रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन की बही ब्यार।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)13 अप्रैल।जिले भर में लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत प्रतिशत मतदाता अपना मत का प्रयोग करें इस उद्देश्य से सभी प्रखण्ड, पंचायत, व ग्रामीण क्षेत्रों में तरह-तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।
वहीं वैसे मतदाता जो मजदूरी के कार्य से बाहर रहते है और रात्रि में अपने घर को वापस लौटते है, वैसे मतदाताओं को जागरूक करनेे हेतु देर रात्रि तक रात्रि चौपाल कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। दिन शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत गिद्धौर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च सह मध्य विद्यालय मझगांवातरी में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल ने शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा रात्रि चौपाल में मझगांवातरी के मतदाताओं के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में एक दूसरे से रूबरू हुए। साथ ही मतदाता शपथ दिलाया गया। चुनाव का पर्व, देश का गर्व को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह भी देखी गई। अधिकारियों द्वारा सभी से अपील किया गया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20 मई 2024 को मतदान दिवस निर्धारित है, इस दिन सभी मतदाता बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग निर्भिक एवं भयमुक्त होकर अवश्य करें। साथ ही जानकारी दी गई वैसे मतदाता जिनका नाम किसी कारण वश अभी तक मतदाता सूचि में शामिल नहीं हो सका है वो 23 अप्रैल 2024 तक अपना नाम मतदाता सूचि मेें शामिल कराने हेतु प्रपत्र-6, ऑनलाईन, बूथ केन्द्र पर जाकर या बूथ स्तर के पदाधिकारी से भरवा सकते है। आगे कहा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं मतदान केन्द्र पर बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जिससे मतदाताओं को समस्या न हो। वहीं शारीरिक रूप से असक्षम मतदाताओं कोे मत का अधिकार दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन ब्रह्म द्वारा सृष्टि रचना की की गई व्याख्या।

rktvnews

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिक रेलवे टिकटों पर दी जाने वाली छूट के लिए जंतर–मंतर पर करेंगे विशाल प्रदर्शन : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

स्मृति शेष श्री राम सिंह के श्राद्धकर्म पर सदर विधायक ने की पुष्पांजलि।

rktvnews

Leave a Comment