RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17नवम्बर।विकसित भारत संकल्प यात्रा (दिनांक 15 नवंबर, 2023 से 26 जनवरी 2024 तक) के सफल क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने विकास भवन सभागार में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी श्री विजय कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। जन सामान्य को जागरूक करते हुए वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। लाभार्थियों के व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव साझा करने के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करना। यात्रा के दौरान प्राप्त विवरण द्वारा संभावित लाभार्थियों का नामांकन/चयन तथा स्वच्छता सुविधाएँ, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएँ, एलपीजी कनेक्शन, पेंशन दिव्यांग पेंशन वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन ,गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएँ, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण करना है। उन्होंने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि आपके लिये यह एक अवसर है, जिसके माध्यम से केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ छूटे एवं पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाना है। उन्होंने आमजनमानस को इस योजना के माध्यम से जागरूक करने, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभाविंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक दिवस में आयोजित होने वाली गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ्स को पोर्टल पर अपलोड करने निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कमेटी का गठन करते हुए सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ले अधिकारी प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पांच स्टाल लगाए जाएं जिसमें पेंशन योजना, कृषि, बैंकिंग, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूहों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अधिकतम प्राथमिकता दी जानी चाहिए और चयनित ग्राम पंचायतों में ग्रामीण संवाद यात्रा रथ पर इनके स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें उन्होंने उन्होंने कहा जो योजना से वंचित है उसे योजना से जोड़ा जाए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का पहुंचने का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों का हो उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्बंधित स्टाल लगाए जाएंगे और उनको भव्यता के रूप में आयोजित करें। उन्होंने कहा की पात्रता का निर्धारण उचित प्रकार से हो जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील पर मॉनिटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि स्टाल के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं जो जिस जगह स्टॉल लगाना है उस स्थान का दिनांक और जगह चिन्हित करें और उसका फोटोग्राफ और वीडियो अवश्य अपडेट करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा सभी समाज के लोगों को लाभ प्राप्त हो सके और कहा पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं उनका चयन करके लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर चयनित गांव में जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान कर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम भव्यता के साथ किया जाएगा इसे गंभीरता से ले सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी और उन्होंने कहा लेखपाल आशा आंगनबाड़ी ग्राम सचिव किसान सहायक आदि को लगाया जाए जो गांव-गांव जाकर लोगों को चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक रूट चार्ट बनाया जाए और जिला स्तर और ग्राम स्तर पर टीम गठित करें। उन्होंने विभागवार सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जिसको जो दायित्व दिए गए हैं उनको विस्तार से अवगत कराया जाए और कहा जो दायित्व दिए गए हैं उनका पालन उचित प्रकार से करे। इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
।शासन द्वारा जारी गाईडलाईन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अभियान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, मिशन शक्ति , गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व) जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उपयोग आदि योजनाओं को सम्मिलित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महावीर कुमार मुख्य विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

गोपालगंज :नकली स्टांप बनाने के अड्डा का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नकली स्टांप/टिकट बरामद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हर पात्र महिला तक पहुँचे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment