RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा की आदित्या को मिला विख्यात संत विष्णुदास उदासीन द्वारा कथक साम्राज्ञी सम्मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।कथक नृत्यांगना आदित्या को लोक सेवा आश्रम, हरिहर क्षेत्र सोनपुर के द्वारा संगीत के अंतर्राष्ट्रीय एवं प्राचीन मंच पर आरा की आदित्या को मिला कथक साम्राज्ञी सम्मान से सम्मानित किया गया। कथक के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान एवं गंगा अवतरण की प्रस्तुति हेतु आदित्या को श्री उदासीन महामंडल प्रबंध समिति बिहार के मौनी बाबा के नाम से विख्यात संत श्री विष्णुदास उदासीन द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। लोक सेवा आश्रम के द्वारा 85वां संगीत, वाद्य एवं नृत्य सम्मेलन में आदित्या ने नृत्य नाटिका गंगा अवतरण भी प्रस्तुत किया। यह बिहार का एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है जहाँ देश विदेश के कलाकार पूरी रात शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देते हैं वही हजारो दर्शकों की गरिमायी उपस्थिति से आयोजन सराबोर होता है। गंगा अवतरण आदित्या को इससे पूर्व महाभारत के भीष्म पितामह से प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना एवं बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री राजू सिंह के कर कमलों से बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान समेत कई महत्वपूर्ण पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त है। वर्तमान में आदित्या आरा के टाउन+2 विद्यालय में नृत्य शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं एवं कला एवं संगीत के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान कायम कर रहीं हैं। बंगलादेश एवं कनाडा के मंचों पर सफल प्रस्तुति दे चुकी आदित्या को इसी वर्ष श्रीलंका एवं ग्रीस की सांस्कृतिक यात्रा हेतु आमंत्रित किया गया है। आदित्या की इस उपलब्धि पर पंडित रामप्रकाश मिश्र, विदुषी विमला देवी, गुरु बक्शी विकास, डॉ. अशोक गौतम, गोविंद वल्लभ समेत कई संगीत विभूतियों ने बधाई दी है।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन की स्थापना के मुख्य सूत्रधार थे रामधारी प्रसाद विशारद : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कैंसर पीड़ित बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी।

rktvnews

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ।

rktvnews

गिरीडीह:शिक्षा विभाग अंतर्गत नवनियुक्त सहायक आचार्य को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने की दी सलाह।

rktvnews

बड़का गांव अख्तियारपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

Leave a Comment