RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण: एंबुलेंस में नकली मरीज के साथ शराब की तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/सारण (बिहार)12 अप्रैल।मांझी थाना अंतर्गत 01 एम्बुलेंस के साथ कुल- 194.25 लीटर विदेशी शराब को किया गया जप्त एवं 02 शराब कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार।आगामी लोक सभा चुनाव -2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु सारण पुलिस प्रतिबद्ध है, जिसके क्रियान्वयन के लिए किसी भी साधन द्वारा भारी नगद, हथियार,शराब या मतदाताओ को प्रलोभित करने के उद्देश्य से अन्य सामग्री की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है| इसी क्रम में 11 अप्रैल को मांझी थाना को गुप्त सूचना प्राप हुई की कुछ शराब कारोबारी बलिया रोड से प्रभा सेतु की ओर 01 ए्बुलेंस में विदेशी शराब लेकर आ रहे है। उक्त सूचना पर माझी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रबाई करते हुए एम्बुलेंस को प्रभा सेतु मध् निषेध चेक पोस्ट के पास पकड़ लिया गया । एम्बुलेंस की तलाशी लेने के क्रम में पाया गया की एंबुलेंस में विशेष तहखाना बनाकर विदेशी शराब छुपा कर रखा हुआ है एवं इसके साथ ही एक तस्कर बैंडेज पट्टी बांधा हुआ है और एम्बु्लेंस में मरीज व शव ढोने वाले सभी आवश्यक उपकरण मौजूदथे। इस संबंध में पुलिस ने मांझी थाने में काण्ड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए 02 शराब कारोबारियों 1. बंटी, पिता- सतवीर सिंह, सा०- मातंड,थाना- बरोदा, जिला- सोनीपत, हरियाणा 2.अंकित, पिता- सतीश कुमार, सा०- बोहल, धाना- खेडा, जिला-भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए कुल-194.25 लीटर विदेशी शराब एवं एंबुलेंस को जप्त किया है।

Related posts

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

भोजपुर:देशी शराब बनाने वालों पर डीएम की पैनी नज़र, कहा पहचान कर करें कार्रवाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment