RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा 2024 के आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी।

12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र केस्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा।

सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2024 है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 अप्रैल।आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन कल से शुरू होगा। इस चरण में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (पीसी) में चुनावों के लिए राजपत्र अधिसूचना कल यानी 12.04.2024 को जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी कल जारी की जाएगी।
मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के साथ इन 94 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 07.05.2024 को होगा। मध्य प्रदेश की 29-बैतूल (एसटी) संसदीय सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला मतदान बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।
चुनाव के तीसरे चरण में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

चरण 3 का कार्यक्रम नीचे दिया गया है:

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषणों की शिकायतों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार,12 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी ।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले ब्रांच साचिवों की हुई बैठक! पार्टी विस्तार का लिया गया निर्णय: नंद जी

rktvnews

कोयला सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी के साथ कोयला मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 पूरे जोरों पर।

rktvnews

Leave a Comment