RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने असनी से पातर,पातर से बामपाली,पातर से कायम नगर,चंदवा मोड़ से धनुपरा,भारा, रघुटोला,बगहुतपुर एवं गांगी, तथा बगहुतपुर से धरहरा पथ का डीपीआर/प्राक्कलन तैयार कर तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को दिया। उन्होंने बताया कि रिंग रोड के निर्माण से रोहतास, कैमूर और बक्सर से आने वाली सभी गाड़ियां, जो वर्तमान में आरा शहर के अंदर से गुजरती हैं, को जाम से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आरा सदर, कार्यपालक अभियंता शाहाबाद पथ प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,आरा, अंचलाधिकारी,आरा सदर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

गंगा महोत्सव में पवन की आवाज के जादू के मुरीद हुये दर्शक।

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार का सराहनीय कदम – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment