RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

बीएलओ के सहयोग में आगे आएँ जीविका दीदी।

मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का मूल उद्देश्य शुद्ध,पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना : डीएम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)02 जुलाई।लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा जीविका ग्राम संगठन की 16 सौ से अधिक (तीन चरणों में) दीदियों के साथ मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।जीविका दीदियों को बीएलओ को मदद करने और जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम को तीन पालीयों में आयोजित की गयी,जिसमें बहादुरपुर,सदर,हनुमाननगर,हायाघाट,तारडीह,जाले, केवटी व सिंहवाड़ा प्रखण्ड के ग्राम संगठनों की हजारों लीडर दीदियों शामिल हुई ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक का मूल उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण का शुद्ध,पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना जिसमें आपका सहयोग भी अपेक्षित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जीविका दीदी से कहा कि ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करें। कोई भी मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा,“जीविका दीदी का नेटवर्क बिहार का सबसे सशक्त नेटवर्क है जो घर-घर से जुड़ी हुई है । जब भी राज्य में जन-जागरूकता की बात होती है, सबसे पहले जीविका का नाम सामने आता है।” उन्होंने कहा कि अगर जीविका दीदी कोई काम ठान लें,तो उसे पूरा करना संभव हो जाता है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित दीदियों को भारतीय मतदाता बनने की प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म तिथि,निवास प्रमाण आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिए।
उन्होंने कहा कि दीदियाँ पहले अपना, परिवार ,समाज को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और बीएलओ की सहायता करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी दीदियाँ नागरिकों को दस्तावेजों को संभालकर रखने,उनकी फोटोकॉपी तैयार रखने तथा समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक घर का गणना प्रपत्र को देंगे और भरकर पुनः वापस लेंगे।
सभी ग्राम संगठनों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने “पारिवारिक पंजी” तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज न केवल वोटर सूची अपडेट करने में,बल्कि विविध सरकारी कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
उन्होंने ऐसे प्रवासी नागरिकों,जो अब पूरी तरह से अन्य राज्यों में बस गए हैं,उनका नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में जीविका दीदी,गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाना,प्रपत्र भरने में विशेषकर महिला मतदाताओं को सहयोग करना एवं गणना प्रपत्र का संग्रहण करने की जवाबदेही दी गई,साथ ही बीएलओ का भी सहयोग करेंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे,अयोग्य मतदाता मतदाता सूची में न रहे,मतदाता सूची को शुद्ध करने की जरूरत है।
गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें,कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।
सभी मतदाताओं को Enumeration Form के साथ संलग्न घोषणा-पत्र में घोषणा करना अनिवार्य है।
घोषणा के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की सांकेतिक (लेकिन संपूर्ण नहीं) सूची (स्वयं, पिता और माता के लिए अलग-अलग स्वप्रमाणित दस्तावेज़ प्रस्तुत किए जाने हैं, यदि ऊपर उल्लिखित हों, सिवाय उन मामलों के जहां बिहार की निर्वाचक नामावली की 01.01.2003 की अर्हता तिथि की प्रति का उपयोग किया गया हो,जिसे एक पर्याप्त दस्तावेज़ माना जाएगा।
किसी केंद्रीय सरकार / राज्य सरकार पीएसयू के नियमित कर्मचारी पेंशनर को जारी पहचान पत्र / पेंशन भुगतान आदेश।
01.07.1987 से पूर्व भारत में सरकार / स्थानीय प्राधिकरणों / बैंकों / डाकघर / एलआईसी / पीएसयू द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र / प्रमाणपत्र / दस्तावेज़ ।
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट।
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिक शैक्षिक प्रमाण पत्र।
सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र,वन अधिकार प्रमाण पत्र। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी / एससी एसटी या कोई जाति प्रमाण पत्र। नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (जहां भी लागू हो)। राज्य / स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर एवं सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि आवास आवंटन प्रमाण पत्र।
उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जीविका दीदियाँ आज जन-जागरूकता की सबसे मजबूत कड़ी बन चुकी हैं।
दीदी के माध्यम से सरकार की योजनाएँ न केवल आम जनता तक पहुँच रही हैं,बल्कि व्यवहार में भी लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में जीविका की भूमिका अनुकरणीय है और इस अभियान में दीदियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी ने भी दीदियों को संबोधित किया और कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित की । उन्होंने कहा, “मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमारा दायित्व है कि हम यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।”
उन्होंने दीदियों से आग्रह किया कि वे जमीनी स्तर पर पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करें और अपने ग्राम संगठन क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ें।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सब इलेक्शन ऑफिसर प्रिया ने भी जीविका दीदी को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी से अवगत कराया।

Related posts

देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

शहीद चंदन यादव के नाम पर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा के मध्य विद्यालय का नाम हो:- भाई दिनेश

rktvnews

राजस्थान:धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

rktvnews

Leave a Comment