RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:”मेरा वोट-मेरा भविष्य” के गुंजयमान नारों के साथ जीविका दीदी ने निकाली जागरूकता रैली।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)11 अप्रैल।जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के मार्गदर्शन में ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर निकायों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसके लिए जगह-जगह मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जा रही है। इसमें जीविका दीदी और आईसीडीएस कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
बुधवार को मोतिहारी सदर प्रखंड की जीविका दीदियों के द्वारा “मेरा वोट मेरा भविष्य” की बुलंद नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई और मेहंदी का कार्यक्रम भी किया गया। इसी प्रकार जीविका अरेराज, पताही, पिपरा कोठी और घोड़ासहन सहित विभिन्न प्रखंडों में तथा सीडीपीओ कल्याणपुर,मधुबन, पकड़ीदयाल के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया।

Related posts

भोजपुर:सैनिक स्कूल, स्टेडियम और सड़क निर्माण से बदलेगी संदेश की तस्वीर : विधायक राधाचरण शाह

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त के निर्देश पर 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता ने जवईनिया गांव में संचालित बाढ़ राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भारत की राष्‍ट्रपति का शिक्षक दिवस की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश।

rktvnews

भोजपुर:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का संध्या कालीन बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment