RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले का संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जिलास्तरीय संघर्ष-यात्रा की शुरुआत।

आरा/भोजपुर 22 नवंबर। आगामी 26-28 नवम्बर को पटना में होने वाले किसान-मजदूर महापड़ाव के प्रचार के लिए 21-24 नवंबर तक भाकपा-माले का संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जिलास्तरीय संघर्ष-यात्रा की शुरुआत बस स्टैंड आरा से मंगलवार को भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व भोजपुर जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने लाल झंडा दिखाकर रवाना किया!यह संघर्ष-यात्रा जिले के लगभग सभी चट्टी-बाजारों पर किसान-मजदूर महापड़ाव के संदेश को ले जाया जाएगा!इस संघर्ष-यात्रा में केंद्रीय कमेटी सदस्य व अगियांव विधायक मनोज मंजिल,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,जनकवि कृष्ण कुमार निर्मोही शामिल हैं!इस संघर्ष-यात्रा के रवानगी के अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता व पोलित ब्यूरो सदस्य का•स्वदेश भट्टाचार्य,पार्टी के वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,जसम के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी,जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र सिंह,राजनाथ राम,जिला सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,आईलाज के राष्ट्रीय पार्षद अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर सचिव शोभा मंडल,ऐपवा की राष्ट्रीय पार्षद संगीता सिंह,मेडिकल प्रभारी दीनानाथ सिंह,सुशील पाल,जसम के जिला सचिव सुमन कुमार सिंह,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,हरिनाथ राम,संतविलास राम,व्यवसायी संघ के नेता बब्लू गुप्ता,आरा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी रौशन कुशवाहा,ब्रांच सचिव व युवानीति के रंगकर्मी धनंजय कुमार सिंह,इंनौस जिला कमेटी सदस्य पंकज कुशवाहा,योगेन्द्र यादव,अंकित कुमार,सुखीलाल राम शामिल थे!कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारत ने ब्रासीलिया में दूसरी जी20 रोजगार कार्य समूह की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

“साइलेंस रोर्स: ‘गांधी टॉक्स’ ने 54वें आईएफएफआई गोवा गाला प्रीमियर में पहली मूक फिल्म के रूप में अपना दबदबा बनाया, कलाकारों ने दिलचस्प अनुभव साझा किया!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

Leave a Comment