RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय ने राष्ट्र को दी दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महामना पं. मदनमोहन मालवीय के जन्मोत्सव में की सहभागिता।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की आजादी के कालखंड में राष्ट्र एवं समाज की जड़ों से जुड़ने के लिए पं. मदनमोहन मालवीय द्वारा किए गए कार्य अद्भुत हैं। उन्हें महामना की उपाधि मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिण्ड जिले के ग्राम टोला (रावतपुरा सरकार) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महामना पं. मालवीय ने अंग्रेजों के विरुद्ध लंबे संघर्ष में राष्ट्र को एक दिशा प्रदान की। महामना ने राष्ट्र के उत्थान के लिए गंगा के किनारे विश्वविद्यालय की स्थापना कर पवित्र कार्य किया। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय भ्रमण कर राशि भी जुटाई थी। आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य एवं विधार्थी दुनिया में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। इसी प्रकार रावतपुरा विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों को नीति और संस्कार आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विरासत का संरक्षण करते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु का नाम दिया है। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले होते हैं। भारत ने अपने ज्ञान के आधार पर विश्व गुरु के रूप में दुनिया को दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रावतपुरा सरकार दरबार में आज भगवान भोलेनाथ और महावीर बजरंगबली के भव्य-दिव्य दर्शन का सौभाग्य मिला है। ईश्वर की कृपा से ही जीवन में साधु-संतों का आर्शीवाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में संत रावतपुरा सरकार ने कहा कि महामना पंडित मालवीय की प्रेरणा से हमारी संस्था शिक्षा और सेवा के कार्यों में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

बिहार : भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

रामगढ़:जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment