RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

गाजीपुर के प्रख्यात कवि, गीतकार एवं गज़लकार वंशनारायण सिंह मनज जी तमाम हो गए,सूरज और चांद हो गए:इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

कवि ,गीतकार एवं गजलकार वंशनारायण सिंह मनज (फाइल फ़ोटो)

RKTV NEWS/गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)09 अप्रैल।गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका सिद्धेश्वर नगर जिला पत्रकार समिति हाल में गगरन, नगसर हाल्ट निवासी प्रख्यात शिक्षाविद्, कवि, गीतकार एवं गज़लकार हरदिल अजीज वंशनारायण सिंह मनज के स्वर्गवास की सूचना पर मिशन जामवंत से हनुमान के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के अध्यक्षता में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंचीय एवं आनलाईन किया गया । जिसमें अनेकों रचनाकारों ने शब्दांजलि अर्पित किया। उक्त अवसर पर इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि मनज जी तमाम हो गए,सूरज और चांद हो गए, सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि भींगी पलकें लुप्त हो चुकी अब उनकी आवाज, अपने धुन के माहिर थे स्वर्गीय वंशनारायण सिंह मनज जी, स्वर्ग सिधार चुके हैं, हम सबके बीच से आज,यह सुनकर अत्यन्त आत्मिक कष्ट हुआ है। ईश्वर मृत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।
मंचीय एवं आनलाईन शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, काशी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट, कवि गिरीश पाण्डेय, कवि धर्मदेव यादव, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, कुमार प्रवीण,कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,दी ग्राम टूडे -देहरादून के समूह संपादक शिवेश्वरदत्त पाण्डेय, निर्णय समाचार पत्र -भोपाल के संपादक एवं कवि कैलाश श्रीवास्तव आदमी, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह, प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी, वरिष्ठ कवि प्रतापगढ़ के डॉ.संगमलाल त्रिपाठी भंवर, डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव, कवि सुखमंगल सिंह मंगल,डॉ.सुबाषचंद्र, डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु, डॉ.विजय नारायण तिवारी,डॉ.विनय पाण्डेय बहुमुखी, सत्येन्द्र यादव रिंकू, कवि कृष्णानन्द दूबे गोपाल, कवि यशवन्त यादव, कवि अमित शर्मा सहित अनेकों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
आगंतुक जनों के प्रति धन्यवाद आभार कुंजबिहारी राय ने व्यक्त किया।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली जिले मबाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

rktvnews

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री 12 फरवरी को राजस्थान और 13 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

rktvnews

भोजपुर:48 ग्राम और 218 पुड़िया हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment