RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR कार्यों की समीक्षा, EF के वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने का निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 जुलाई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी ERO एवं AERO अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करें तथा SIR अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।सभी अधिकारी क्षेत्र में जाकर कार्यों का सतत अनुश्रवण करें तथा बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें।

उन्होंने विशेष रूप से Enumeration Form (EF) के वितरण एवं उसके डिजिटाइजेशन कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर EF उपलब्ध कराया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। दोनों कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए प्रगति में निरंतर सुधार लाया जाए।

समीक्षा के दौरान जिन प्रखंडों में EF के वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां के संबंधित ERO एवं AERO को विशेष ध्यान देते हुए अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए SIR अभियान के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।

Related posts

भोजपुर :धार्मिक विधि-विधान एवं जिले के एनडीए नेताओं के उपस्थिति मे आरा लोकसभा एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : उफनती गंगा के पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले उम्मीद्वार क्यामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

भोजपुर:श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी महापर्व भक्तिपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment