RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, “उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया

स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करने में देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Related posts

भोजपुर: नहीं रुक रहे रघुपति के कदम,बारिश में भी किया जनसमपर्क।

rktvnews

गढ़वा: गढ़वा डीसी का चला प्रशासनिक डंडा,आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर की कार्रवाई।

rktvnews

बागपत:हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में अपने कला से बिखेरेंगे जलवा।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : टेम्पो पर शराब ले जाते चार गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment