RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल।7वीं भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन आरा क्लब में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाहाबाद सुधा डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर Amit Kumar Suman, भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष Dr P Singh, के०जी०एम० हॉस्पिटल के डायरेक्टर Minatur Rahman, Mazhar Khan, मुख्य संरक्षक Dr P K Dwivedi, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर Ankur Anand तथा सचिव Dr R Bhushan द्वारा संयुक्त रूप फीता काट कर हुआ।
Amit Kumar Suman ने खिलाड़ियों के बीच लस्सी वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं Minatur Rahman और Mazhar Khan ने सॉफ्ट टेनिस के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रेरित किया।अध्यक्ष Dr P Singh ने कहा कि इस खेल को शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी मंच मिल सके।
प्रतियोगिता में स्कूलों—डीएवी, माउंट लिट्रा, जीन पॉल, जीडी गोयनका, डीके कारमेल, डीपीएस, ज्ञान ज्योति, केंद्रीय विद्यालय और संत जेवियर सहित कई संस्थानों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों और अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया।संघ के सचिव Dr R Bhushan ने जानकारी दी कि भोजपुर जिले का सॉफ्ट टेनिस में प्रदर्शन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर रहा है।

Related posts

चतरा:मंत्री संजय प्रसाद यादव का चतरा आगमन।

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:ब्रजप्रात पीड़ित मजदूरों से मिलने पहुंचे माले नेता!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया!नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

GTDC की नई रिसर्च में AI, Cloud और Hyperscaler की बिक्री व अडॉप्शन पर डिस्ट्रीब्यूशन के प्रभाव का खुलासा।

rktvnews

भोजपुर:श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन सिद्ध परमेष्ठी के 256 गुणों की हुई आराधना।

rktvnews

Leave a Comment