RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नहीं रहे हीरोज फुटबॉल के हीरो अमर सिंह,वर्चुअल शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 06 सितंबर।वरिष्ठ खिलाड़ी अमरनाथ सिंह के आकस्मिक निधन होने के कारण आज जिला फुटबॉल संघ भोजपर के तत्वधान में संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद के अध्यक्षता में वर्चुअल शोक सभा की गई, संघ के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 5 /9/025 को करीब 11 रात को अमर सिंह ने अपने निवास स्थान मझोंवा में अंतिम सांस ली। वे कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे ।
उनकी उम्र 74 वर्ष थी।
वे एक फुटबॉल के विश्वविद्यालय से लेकर राज्यस्तरीय खिलाड़ी रहते हुए राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
वर्तमान में शाहाबाद हीरोज क्लब आरा के महासचिव, जिला फुटबॉल संघ भोजपर,आरा के संरक्षक थे।
कोई भी फुटबॉल या खेल अयोजनों को सफल बनाने में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे। खेल में हीं उनका जीवन था वे नए खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते रहते थे।
इनके नहीं रहने से खेल जगत को अपूरणीय छति हुई है।
शोक सभा के अंत मे दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रर्थना की गई कि इस महान खेल आत्मा को अपने चरण में स्थान दें एवं इस दुख के घड़ी में परिवार को व खेल प्रेमियों को दुख सहने की शक्ति प्रदन करें।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य संरक्षक डॉ एस. एम. ईशा, लाल शरण सिंह, इंद्र दिप नारायण सिन्हा, अजय कु सिंह, राम कुमार सिंह, संरक्षक अशोक मानव, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ अनिल सिंह, लाल बहादुर लाल, सुधीर कु सिंह, मो शमशाद, डॉ रंजन सिंह, मो अशफ़ाक आदि प्रमुख हैं।

Related posts

भोजपुर:16 जुलाई को आयोजित होगा आर वी एस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण।

rktvnews

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का शुभारंभ ।

rktvnews

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आगामी कार्यक्रमो और केन्द्रीय योजनाओ के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सैमसंग इण्डिया के सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के दीक्षान्त समारोह-2024 में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उज्जैन में चल रही 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उमड़ा उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment