RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बकाया मजदूरी की मांग को ले नहर विभाग के एसी के समक्ष मौसमी कर्मचारी यूनियन ने दिया धरना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 फ़रवरी।आज बिहार राज्य मौसमी कर्मचारी संघ गोप गुट के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम नहर तहसील सिंचाई विभाग के आरा के अभियंता प्रमुख के कार्यालय के समक्ष किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मो.इम्तियाज भारती ने किया। धरना -प्रदर्शन में कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश सुमन और भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी उपस्थित हुए.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौसमी सिंचाई कर्मियों ने अपने बकाया मजदूरी भुगतान सहित 4 सूत्री मांगों के सवाल पर धरना का समर्थन किया. भाकपा माले नेता ने आह्वान किया कि 2 मार्च 2025 को बदलो बिहार महाजुटान पटना के गांधी मैदान मे आयोजित है जहां साझा आंदोलनों का ऐलान होगा इसलिए सभी मौसमी सिंचाई कर्मियों को पटना चलने की अंतिम तैयारी मे जुट जाना चाहिए. इस कार्यक्रम के समर्थन में उपस्थित हुए उमेश सुमन ने कहा कि मौसमी कर्मचारियों का मांग सही है जो एक साल से लंबित है जिसे अभियंता प्रमुख को करना चाहिए, लेकिन आज तक काम करने के बाद भी मौसमी कर्मियों का पारिश्रमिक को जानबूझकर रोका गया है, साथ ही कर्मचारी मनोज कुमार कार्य के दौरान निधन हो गया और मुआवजा 10 लाख भुगतान होना चाहिए, मौसम के अनुसार कार्य को नहीं दिया जाये, पुरे वर्ष कार्य दिया जाय, साथ ही, सुमन जी ने कहा कि य़ह आंदोलन को जिलाधिकारी भोजपुर और पटना में भी किया जाएगा।अगर मौसमी कर्मचारी का लंबित मांग ससमय पूरा नही होता है तो, पटना में भी आन्दोलन किया जाएगा, साथ ही उपस्थित साथियो से 2.3.25, को पटना में और 5.6..7 मार्च को पटना के गर्दननिबाग में पुराना पेंशन लागू हो, सभी की रोजगार की गारंटी हो,सभी संविदा मानदेय कर्मियों को नियमित किया जाए,निजीकरण भारत छोड़ो, ए.के. चौधरी के रिपोर्ट को लागू करो, समान शिक्षा प्रणाली लागू हो, सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना दिया जाएगा, कार्यक्रम को माले नेता का0 क्यमुद्दीन अंसारी,सत्यनारायण, संजय ,सुभाष, रंजन, पप्पू,राजन, योगेन्द्र, सुरेश ,मणि जीत ,ददन ने संबोधित किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 फरवरी 26

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

रायपुर:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

भोजपुर : राकेश विशेश्वर ओझा ने जवइनिया मे किया फूड पैकट का वितरण।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली पंचायत मे बाढ राहत मे धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment