RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

कुम्हररास में होम वोटिंग कर रहे वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के घर जाकर होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 08अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने श्री सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:अवैध शराब कारोबारियों पर आफत,होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देजर मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर।

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज मंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों से विक्रमगंज चलने का किया आह्वान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 25

rktvnews

उमरिया:किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि उपज मंडी से किसान बाइक रैली का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

Leave a Comment