RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इंदिरा गांधी निशुल्क स्मार्टफोन योजना अंतर्गत प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता!87 वर्षीय महिला को घर जाकर सौंपा स्मार्टफोन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 अगस्त । इंदिरा गांधी निशुल्क स्मार्टफोन योजना आमजन के लिए ना केवल डिजिटल अवेयरनेस का नया दरवाजा खोल रही है बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता भी प्रदर्शित कर रही है। टिब्बी के स्मार्टफोन शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय से टिब्बी निवासी रामप्यारी को फ्री स्मार्टफोन के लिए फोन किया गया और उन्हें सोमवार को शिविर में बायोमेट्रिक तथा अन्य प्रक्रिया के लिए बुलाया गया ताकि उन्हें निशुल्क फोन का वितरण किया जा सके। एसडीएम टिब्बी स्वाति गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कैंप में रामप्यारी के पौत्र पहुंचे और बताया कि उनकी दादी चलने में असमर्थ है तो वो कैंप में नहीं आ सकते । इस पर प्रशासन ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर आरिफ खान और सहायक प्रोग्रामर सुरेंद्र कुमार को रामप्यारी के घर भेजा गया, और बायोमेट्रिक सहित सभी प्रक्रिया उनके घर से ही संपन्न कर उन्हें घर पर ही निशुल्क स्मार्टफोन दिया गया । जिसे पा कर 87 वर्षीय रामप्यारी बहुत प्रसन्न हुई और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रशासन का आभार जताया ।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पुस्तक समीक्षा:”मौन की मुस्कान” – चुप्पियों के शब्दों में गूंजती स्त्री की आत्मा।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला,पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार सरस मेला:भारत की संस्कृति और परंपरा को संजोए महिला उद्यमी कर रही अपना उत्तरोत्तर विकास।

rktvnews

बैंकॉक में आयोजित 10वें रक्षा वार्ता के दौरान भारत और थाईलैंड ने विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार और क्षमता विकास में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment