RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गया:डीएम एव एसएसपी ने ईवीएम का कमीशनिंग हॉल की तैयारी, बैरिकेडिंग एव डिस्पैच की व्यवस्था का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गया(बिहार )08 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदान एव मतगणना को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एव वरीय पुलिस अधीक्षक ने गया कॉलेज पहुच कर तैयारियों का जायजा लिया।
पार्टी मिलान की जानकारी लेने पर अपर समाहर्ता राजस्व द्वारा बताया गया कि गया कॉलेज में 4 विधानसभा का पार्टी मिलान किया जाएगा, जिसमे सदर विधानसभा का सीवी रमन भवन के पास, बेला विधानसभा का मानविकी भवन के पास, वजीरगंज विधानसभा का मनो विज्ञान भवन पास एव गुरुआ विधानसभा का परीक्षा भवन के पास पार्टी मिलान किया जाएगा।
ईवीएम डिस्पैच की समीक्षा में बताया गया कि गया कॉलेज में 4 विधानसभा का ईवीएम डिस्पैच किया जाएगा, जिसमे सदर विधानसभा का सीवी रमन भवन के पास, बेला विधानसभा का मानविकी भवन के पास, वजीरगंज विधानसभा का मनो विज्ञान भवन पास एव गुरुआ विधानसभा का परीक्षा भवन के पास ईवीएम डिस्पैच किया जाएगा।
ईवीएम कमिसनिंग की समीक्षा में बताया गया कि जिस स्थान पर पार्टी मिलान होना है, उसी स्थान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ईवीएम कमिसनिंग किया जाएगा, उसके लिये सभी तैयारियां की जा रही है।
ईवीएम रिसीव के समीक्षा के दौरान बताया गया कि गया कॉलेज में 6 विधानसभा का ईवीएम रिसीव किया जाना है। मानवीकी भवन में गया टाउन विधानसभा, बेला विधानसभा एव शेरघाटी विधानसभा का ईवीएम रिसीव किया जाएगा। कॉमर्स भवन में बोधगया एवं बाराचट्टी विधानसभा का ईवीएम रिसीव किया जाएगा। साइकोलॉजी भवन में वजीरगंज विधानसभा का ईवीएम रिसीव किया जाएगा।
गया कॉलेज में निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी के साथ ईवीएम रिसीविंग के लिए बनाए गए टेंट पंडाल का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिया कि पंडाल में पर्याप्त पंखा कूलर एव लाइट की व्यवस्था रखे। गर्मी को देखते हुए सभी अपेक्षित तैयारी कर लें। ईवीएम डिस्पैच एव ईवीएम रिसीविंग के लिए हर विधानसभा बार 10-10 काउंटर लगवाए, ताकि जल्दी जल्दी काम हो सके। सेक्टर वार काउंटर लगाए। पार्टी मिलान/ ईवीएम डिस्पैच इत्यादि कर दौरान कयू-मैनेजमेंट की पूरी व्यवस्था रखें। मानविकी भवन, सीवी रमन एवं कॉमर्स भवन के पास खाली पड़े मैदान को पूरी साफ सफाई एवं समतल करावे साथ ही दरी बिछवाने का काम करे, ताकि लोग इन्तेजार के दौरान आराम से बैठ सके। प्रॉपर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन को दिया। विधानसभा वार एंट्री एक्सिस्ट की सेपरेट व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया है।
ईवीएम डिस्पैच एव रिसीविंग के तिथि में ट्रैफिक प्लान अच्छे से संचालित रहे इसके लिए अभी से ही ट्रैफिक प्लान बनाकर उसे इंप्लीमेंट करवाने का निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश दिया कि ईवीएम डिस्पैच एव रिसीविंग के तिथि में गया कॉलेज में कोई भी वहां प्रवेश नहीं करेगा, वह सीधे गया खेल परिसर में प्रवेश करेगा। डीएम ने निदेश दिया कि लाइट, पंखा, पानी, टॉयलेट, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी इत्यादि की पूरी व्यवस्था मुकम्मल रखे।
डीएम एव एसएसपी ने सीसीटीवी का मोनिटरिंग किया कि कौन कौन क्षेत्र कवर कर रहा है, निर्देश दिया कि हर तरफ के गतिविधियों पर पूरी नजर रखने के लिये पर्याप्त सीसीटीवी लगवाए।
जिस भी भवन में ईवीएम रखा जाएगा वहां के 50 मीटर की परिधि में पूरी तरह आवागमन को रिष्टिकटेड रखा जाएगा।
डीएम ने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गया कॉलेज में बिभिन्न बनाये गए पंडाल की सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त फायर इंस्ट्रुगर मशीन एव पर्याप्त मैंन पावर एव 01 छोटा वाहन तथा 01 बड़ा वाहन यहां नियमित रूप से उपलब्ध रखे। निर्देश दिया कि विभिन्न पंडालों में फायर के कर्मियों का पालिवार दूरभाष संख्या को प्रदर्शित करवाये।
डीएम ने निर्देश दिया कि हर दिन अपर समाहर्ता रैंक के पदाधिकारी एव डीएसपी स्तर के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से गया कॉलेज आकर लॉग बुक, ड्यूटी चार्ट बुक, सीसीटीवी, फायर इत्यादि का जांच करेंगे।
इसके पश्चात गया कॉलेज खेल परिसर में बनाये गए वाहन कोषांग का निरीक्षण किया। ज़िला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बूथ वार वाहनों को सीक्वेंस में लगवाए। सभी प्रोविजनिंग पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी को संबंधित गाड़ी चालक का मोबाइल नंबर एवं गाड़ी का नंबर हर हाल में बता दे ताकि संपर्क स्थापित करने में कोई दिक्कत नहीं रहे। खेल परिसर में पर्याप्त पानी का व्यवस्था टॉयलेट चाय पानी नाश्ता इत्यादि की पूरी मुकम्मल व्यवस्था रखवाएं।
इसके उपरांत हरिदास सेमिनरी विद्यालय एवं जिला स्कूल में चुनाव कार्य में लगे कर्मियों द्वारा पोस्टल वैलेट के माध्यम से किए जा रहे मतदान का निरीक्षण किया। मतदान करने आए मतदान कर्मियों से प्रशिक्षण के बारे में जिला पदाधिकारी ने पूछने पर कर्मियों ने बताया कि काफी अच्छी तरीके से प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में नाश्ता चाय खाना पानी इत्यादि की पूरी अच्छी व्यवस्था मिली है।
निरीक्षण में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, निदेशक डीआरडीए, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, एएसपी सदर, डीसीएलआर सदर, कार्यपालक अभियंता भवन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:विश्व के प्रथम गणतंत्र में विदेशी मेहमानों ने देखा पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया, भारत की चुनावी प्रणाली से हुए अभिभूत

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जुलाई 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:09 जनवरी 24

rktvnews

शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के असहयोग से चौथे दिन भी विश्वविद्यालय का कार्य ठप्प!किए गए समझौता में मांगों को जल्द पूरा करें विश्वविद्यालय:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छ उज्जैन से स्वस्थ उज्जैन की ओर शहर के बढ़ते कदम।

rktvnews

Leave a Comment