RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:स्वच्छ उज्जैन से स्वस्थ उज्जैन की ओर शहर के बढ़ते कदम।

अब जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के लिए दूसरे शहरों का रूख नहीं करना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव 21 नवंबर को चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)17 नवंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गुरूवार 21 नवंबर को 592.30 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे।
बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, डॉ.तेज बहादुर सिंह चौहान, जितेन्द्र पण्ड्या,महेश परमार, दिनेश जैन बोस, महापौर मुकेश टटवाल, नगर पालिका निगम की अध्यक्ष कलावती यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष कमला कुँवर अंतरसिंह, विवेक जोशी, मध्यप्रदेश वक्‍फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल, बहादुरसिंह बोरमुण्डला शामिल होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे आगर रोड़ स्थित सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक की

गुरूवार 21 नवंबर को आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधकिारियों ने बैठक की। बैठक में सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.अर्पण भारद्वाज, एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के द्वारा बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि उज्जैन को इतनी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पहले जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के लिए शहरवासियों को दूसरे शहरों की तरफ रूख करना होता था लेकिन चिकित्सा महाविद्यालय बनने के पश्चात् सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ नागरिकों को उज्जैन में ही उपलब्ध हो सकेंगी। हम सभी को यह प्रयास करने चाहिए कि मिलकर भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए।
विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने कहा कि हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि इतनी बड़ी सौगात के भूमि पूजन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इसे एक पर्व के रूप में मनाएं। हम सब भूमि पूजन समारोह के पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करें। हम सबको मिलकर इसका स्वागत और अभिनंदन करना चाहिए। भूमि पूजन कार्यक्रम के पूर्व स्थानिय स्तर पर संघोष्ठी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाए। विभिन्न समाज इस कार्यक्रम से जुड़ें।
बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम के पूर्व प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, इनमें रैलियाँ और परिचर्चाओं का आयोजन भी किया जाए। नर्सिंग कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थानों को भी इनमें शामिल किया जाए।

Related posts

वैशाली:मनरेगा क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा ने ऑन द स्पॉट कई मामलों किया निष्पादन

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

इंदौर:नरवाई नहीं जलाने की किसानों से अपील,नरवाई जलाने से घटती है खेत की उर्वरा शक्ति।

rktvnews

Leave a Comment