RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अलविदा जुम्मे की नमाज अदा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अप्रैल। बिहार सहित पूरे देश में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को मुसलमान भाइयों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। विदित हो कि 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्यौहार है। इस्लाम धर्म में जुम्मा यानी शुक्रवार के दिन की खास अहमियत है। रमजान के पाक महीने मे जुम्मा की अहमियत और बढ़ जाती है। इस्लाम धर्म में अलविदा जुम्मा बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है। इसकी खास अहमियत है। रमजान के आखिरी जुम्मे को अलविदा कहा जाता है। इस्लाम धर्म में ऐसा मानना है कि वैसे लोग जो हज करने के काबिल नहीं है, अगर वे जुम्मे के दिन पूरे एहतराम के साथ नमाज अदा करें तो उन्हें हज करने के बराबर ही सवाब मिलता है। रमजान के महीने में हर जुम्मे की अपनी अहमियत है। अलविदा जुम्मा एक अलग ही महत्व रखता है। अलविदा जुम्मा को अरबी में जमात-उल-विदा भी कहा जाता है। भोजपुर जिला के आरा,पीरो,सहार, संदेश, जगदीशपुर, बिहिया,शाहपुर, रानीसागर, बगहीं,टिकठी, लसकरा, सहजौली, बरिसवन, उमरावगंज, भीमपट्टी सहित विभिन्न गाँवों में मुसलमान भाइयों ने विभिन्न मस्जिदों मे अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। शौकत शाह, फिरोज शाह, मुन्ना शाह, इम्तियाज शाह, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, मो मोख्तार शाह, मो इस्लाम, जन्नत अली सहित बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित आरोपों से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त अबु इमरान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व प्री रिवीजन के कार्यों संबंधित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक!लक्ष्य को किसी भी हालत में शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

क्या यही चुनाव आयोग का काम है?

rktvnews

श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment