RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उतर कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के पुनर्वासितों हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक का आयोजन।

पुनर्वासितों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न निर्माण कार्य को कार्ययोजना बनाते हुए शीघ्र करने का निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)25 मार्च।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। गढ़वा जिला अंतर्गत मंडल डैम मे डूब क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 06 गांव यथा-भजना, कूटकू, सनेया, चेमो, खुरा एवं खैरा शामिल है, जबकि लातेहार जिला अंतर्गत जलाशय में डूब डैम के सभी विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के लिए अंचल रंका के मौजा विश्रामपुर एवं अंचल रमकंडा के मौजा बलीगढ़ में भूमि चिन्हित किया गया है। विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के निमित्त मौजा विश्रामपुर एवं मौजा बलीगढ़ में विस्थापितों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे कि रोड, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल इत्यादि उपलब्ध कराया जाना है। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी रंका द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के अनुरूप सभी कार्य का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभुत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने सभी ढांचागत निर्माण कार्यों की विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए आगामी बैठक तक प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त डीएफओ ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यपालक अभियंता यथा- पथ निर्माण विभाग, विद्युत प्रमण्डल गढ़वा-1, सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वछता विभाग, भवन निर्माण विभाग, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, रंका, रमकंडा, भण्डरिया समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:हास्य व्यंग्य की चुटीली और पैनी रचनाओं के साथ सम्पन्न हुई ,शान्ति गया साहित्य कला एवम खेल संवर्द्धन न्यास की गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन दवा सप्लाई के विरुद्ध दवा दुकान्दारों ने की हड़ताल की।

rktvnews

बक्सर: नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment