RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि आउटरीच कार्यक्रम में पीएनबी द्वारा किसानों को बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।पीएनबी मंडल कार्यालय आरा द्वारा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास एवं किसानों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रमुख Utpal Kumar के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक Pramod Ranjan Toofan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कृषि लाभुकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि से संबंधित विभिन्न ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
अपने संबोधन में Utpal Kumar ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद किसानों को सरल एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।मुख्य अतिथि Pramod Ranjan Toofan ने वित्तीय समावेशन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: रायरंगपुर में हॉलिडे होम और खेल परिसर की आधारशिला रखीं, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

22 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विक्रमोत्सव-2024 उज्जैन का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आम व खाश को नफरत व उन्माद तथा अपराध के खिलाफ अपनी आवाज करें बुलंद:कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment