शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अप्रैल। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के बिन्द टोली में बुधवार 3 अप्रैल की शाम हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच राहत का वितरण किया गया। जवइनिया गाँव में हुए अग्निकांड के पीड़ित 53 परिवारों के बीच प्रति परिवार 12 हजार रुपये का चेक तथा एक पॉलीथिन शीट वितरित किया गया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, सीडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार तथा सीओ शम्मा परवीन द्वारा 53 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चेक और पॉलीथिन शीट का वितरण बुधवार 3 अप्रैल को ही देर रात तक किया गया। इस आशय की जानकारी सीओ शम्मा परवीन ने दी।
जवइनिया में भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी शम्मा परवीन और बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह घटनास्थल पर देर रात तक कैंप किये रहे। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में राजबली चौधरी, श्याम नारायण चौधरी, घूरबिगन चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, शिवबली चौधरी, जीतू चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, गुड्डू चौधरी, पवन चौधरी, कौशल चौधरी, मनोज चौधरी, कन्हैया चौधरी, रामप्यारे चौधरी, शत्रुघ्न कुमार चौधरी, अभिनव चौधरी आदि शामिल हैं। 


previous post
next post
