RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में जीविका संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को महिलाएं कर रही साझा।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )17 मई।राज्य सरकार के मेगा इवेंट महिला संवाद कार्यक्रम में हर वर्ग के महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है और सहभागिता बढ़ने की वजह यह है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने राज्य में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की राह दिखाई है। अब महिलाएं सर उठाकर पुरे आत्मसम्मान के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान देने हेतु कदमताल कर रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम में एकत्रित होकर अपने गाँव- पंचायत के चौतरफा विकास हेतु चर्चा कर रही हैं l
शनिवार को लखीसराय जिला अंतर्गत बड़हिया प्रखंड स्थित डुमरी पंचायत के प्रतापपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला, प्रतापपुर की प्रधानाचार्या मुन्नी देवी ने विद्यालय के लिए भवन की मांग की है। अभी गाँव का प्राथमिक विद्यालय किसान भवन में चल रहा है l वहीँ छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने पढाई के लिए पुस्तकालय एवं सिलाई सीखने के लिए पुस्तकालय की मांग की है। लक्ष्मी इस बात से खुश है कि सरकार द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें शिक्षा प्रप्त करने में काफी सहूलियत हुई है। आमतौर पर बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और अस्पताल, ग्राम संगठन भवन, पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं गाँव में लाने की बात कर रही हैं l संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाएं जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को साझा कर रही हैं । कार्यक्रम में बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट और महिला संवाद रथ द्वारा प्रदर्शित वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया गया । मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी सभी महिलाओं एवं छात्राओं के बीच वितरित किया गया । उसके बाद बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं के प्रति आकांक्षा, मंतब्य और सुझाव का संकलन किया गया । कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्प भी ले रही है।
बिहार सरकार द्वारा बिहार के विकास में राज्य की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं हेतु चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक महिलाओं से संवाद स्थापित आधी आबादी की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन लखीसराय जिला के पांच प्रखंडो में जारी है l राज्य सरकार के निर्देश पर जीविका परियोजना अपने ग्राम संगठन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड में प्रतिदिन दो महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शनिवार को लखीसराय सदर में आराधना ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में एवं सृष्टि ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , बड़हिया में प्रगति ग्राम संगठन दवारा डुमरी गाँव में एवं सूरज ग्राम संगठन दवारा लक्ष्मीपुर गाँव में , सूर्यगढ़ा महिमा ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुरगाँव में एवं संपूर्ण ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में , हलसी में सूरज ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में एवं विशाल ग्राम संगठन द्वारा सांडमॉफ गाँव में तथा चानन में सहेली ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं राधिका ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
लखीसराय जिला के विभिन्न पंचायतों में जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं शाम 4 बजे से महिला संवाद रथ द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिले में प्रतिदिन 5 महिला संवाद रथ द्वारा राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रही योजनाओं और उनकी सफलता से सम्बंधित लघु फिल्मे दिखाई जा रही है।प्रदर्शित की जा रही फिल्मे जीविका परियोजना के संचार टीम द्वारा बनाई गई हैं l जिसे महिलाएं खूब सराह रही हैं एवं फिल्मो को देखकर वो खुद बता रही हैं कि उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ मिला है और उनके जीवन में बदलाव आया हैं l महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम से जुड़कर समाज में आये बदलाव और गाँव-समाज के नव निर्माण हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं।इन कार्यक्रमों में उपस्थित दीदियाँ अपना अनुभव साझा करते हुए सरकार की पहल से स्वयं में आये सकारात्मक बदलाओं को न केवल बता रही हैं बल्कि अपने गाँव और समाज को और अधिक उन्नत, समृद्ध तथा विकासशील गाँव-समाज बनाने के लिए अपनी परिकल्पनाओं को सरकार तक पहुंचा रही हैं | प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रति कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक महिलाएं शिरकत कर रही हैं और अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं l विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं द्वारा स्ट्रीट लाइट , सड़क की मरम्मती, सरकारी बस पड़ाव , पुस्तकालय की जरूरत पर सरकार से अपेक्षा की गयी | साथ ही उपस्थित महिलाओं ने बताया कि जीविका एवं अन्य योजनाओं से जुड़कर आगे बढ़ रहीं है | इस कार्यक्रम में जीविका दीदी सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम में बड़ी उत्सुकता से हिस्सा ले रहीं है साथ ही सभा स्थल पर लगे सेल्फी पॉइंट पर अपना सेल्फी भी लेकर काफी खुश हैं।

Related posts

नवादा: डीएम और सिविल सर्जन ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग ने किया पौधारोपण।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति से आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

rktvnews

नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

उमरिया:पाली में स्वच्छता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment