RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।बाल श्रम उन्मूलन के तहत सोमवार को बड़हरा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर, श्रम संसाधन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया और संबंधित नियोजक के खिलाफ कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान बाल श्रमिक संजय स्वीट्स चंदन फास्फूड सेमरिया श्री मारुति मार्केट केशोपुर, बड़हरा, भोजपुर से विमुक्त कराया गया।उन्हें विधि अनुरूप बाल कल्याण समिति, भोजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस अभियान के दौरान विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के नियोजक संजय कुमार के खिलाफ बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शामिल टीम में सृष्टि कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बड़हरा, सुगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, सौरव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अगिआंव प्रभार संदेश, ऋषिका कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी, संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर के प्रतिनिधि संजीत कुमार सिंह तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।बाल श्रम समाप्त करने और बाल अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिशा एक प्रयास संस्था ने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों के सुरक्षित भविष्य, शिक्षा के अधिकार और शोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related posts

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

पटना:’प्रेम और ऋंगार’ है आचार्य विजय गुंजन की काव्य-रचनाओं का मूल स्वर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 जनवरी 26

rktvnews

रांची:कांग्रेस पार्टी को बाबा साहब पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं :अमर कुमार बाउरी

rktvnews

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री – अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा – पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी।

rktvnews

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment