RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बागपत:पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार एवं परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए 44 करोड़ का भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव।

बागपत/उत्तर प्रदेश 08 जनवरी।श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर वर्ष में दो बार फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर व श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला लगाया जाता है जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं इसी क्रम में ग्राम पुरा महादेव में स्थित पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार एवं परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंदिर समिति के समक्ष पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने कार्य योजना में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए यह परियोजना 44 करोड रुपए की धनराशि से तैयार की जाएगी जिसे पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा जिससे यहां पर दूर दराज से पर्यटक पुरा महादेव मंदिर का दर्शन करने आएंगे दर्शनार्थियों के लिए परशुरामेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीनतम व ऐतिहासिक मंदिर है जिसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कटिबंध है जिसकी कार्य योजना को आज जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया जिलाधिकारी ने कहा की परियोजना को बहुत ही दूर दृष्टि सोच के साथ बनाया जाए जिससे कि यहां पर आने वाले पर्यटनों को इनका लाभ मिल सके श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित कराए जाने के लिए 44 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पर्यटन विभाग द्वारा शासन को भेजा जाएगा जिससे 1.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल मंदिर को पर्यटन के के रूप में विकसित किया जाएगा मंदिर की भव्यता और दिव्यता व प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए दर्शनार्थी दूर दराज स्थलों से बागपत जनपद में आएंगे जिससे जनपद को एक तीर्थ स्थलों के रूप में भी एक अलग पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन उपनिदेशक प्रीति ,मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा व सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कुबेरश्वर धाम प्रांगण में चेन चोरों का आतंक, दो महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजीभाई देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को किया संबोधित!17,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ का संदेश में भाजपाइयों ने किया स्वागत! किसान क्रेडिट कार्ड एवं उज्जवला योजना के तहत गैस का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:ओबीसी मोर्चा ने चंचल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कलम कांपी पेंसिल आदि का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment