RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रांची:मतदाता जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

RKTV NEWS/रांची (झारखण्ड) 02 अप्रैल। सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मतदाता जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला में गठित निजी/सरकारी/गैर सरकारी संस्थान में वोटर अवेयरनेस गु्रप के साथ स्कूल और कॉलेजों में बनाये गये इलेक्टोरल लिटेªसी क्लब को प्रशिक्षण दिया गया।
सबसे पहले कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-उपविकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित सभी वीएएफ एवं ईएलसी के सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न संस्थानों में गठित वीएएफ द्वारा अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने को कहा।

कर्मचारियों के साथ उनके फैमिली मेंबर का भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़वायें- नेहा अरोड़ा

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड नेहा अरोड़ा ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न संस्थानों में गठित वीएएफ अपने कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के 18 प्लस सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं इस संबंध में वीएएफ अंडरटेकिंग उपलब्ध करायें।

लोकतंत्र में जनता शक्तिशाली – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, मतदान दिवस पर शहरी क्षेत्र के मतदाता छुट्टी का दिन बना बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता शक्तिशाली होती है, 18 साल होते ही देश बनाने का मौका, किसी और देश में नहीं मिलता। वीएएफ और इएलसी के सदस्यों से उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को कहा।

पोलिंग डे इज पेड हॉलीडे, घर पर न बैठें, मतदान जरुर करें- दिनेश यादव

नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-उपविकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव ने कहा कि मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की व्यवस्था है, सभी संस्थान द्वारा पोलिंग डे पर पेड हॉलीडे दिया जायेगा, मतदान के दिन घर पर न बैठें, अपना वोट जरुर डालें। दिनेेश यादव ने कहा कि संस्थानों में गठित वीएएफ भी अपने कर्मचारियों को वोटिंग केे लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेज में गठित इलेक्टोरल लिटेªसी क्लब को भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी को अपने-अपने संस्थानों में चुनाव संबंधी गतिविधियां कराने का निदेश दिया गया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने को कहा गया।

क्विज में दिखा लोगों का उत्साह, हाजिर जवाबी से उपायुक्त हुए प्रसन्न

कार्यक्रम के दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से चुनाव से संबंधित प्रश्न भी पूछे गये। वीएएफ और ईएलसी के सदस्यों द्वारा दिये गये जबाव से उपायुक्त प्रसन्न हुए। सबसे पहले सही जवाब देने वालों को उपहार भी दिया गया।

जिलास्तर पर इलेक्शन मस्कट I-BHAI की लॉन्चिंग

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर इलेक्शन मस्कट आई-भाई की लॉन्चिंग की गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव एवं एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने लॉन्चिंग की।

Related posts

साहित्य सम्मेलन में काव्य-पुस्तक ‘दो भिक्षुणियाँ’ का हुआ लोकार्पण, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

अदाणी समूह पर हुए हमले को किया विफल : गौतम अदाणी

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित 2 दिवसीय ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पथों एवं पुलों के रखरखाव को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश।

rktvnews

गोपालगंज में तीव्र गति से चल रहा डिजिटाइजेशन कार्य, जिलाधिकारी स्वयं रख रहे निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment