RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 अप्रैल।वित्तीय वर्ष 2023-24 में खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा जिला खनन कार्यालय,भोजपुर के लिए 522.19 करोड़ लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे माह जनवरी-2024 में संशोधित कर 531.01 करोड़ कर दिया गया। समाहर्ता, भोजपुर के नेतृत्व, विभागीय निदेश एवं जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य 531.01 करोड़ के विरुद्ध532.72 करोड़ की वसूली करते हुए लक्ष्य को शत् प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के लिए कुल निर्धारित खनन लक्ष्य में भोजपुर जिले का निर्धारित खनन लक्ष्य लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा है। अर्थात् पुरे बिहार में खनन से जो राशि प्राप्त होती है, उसका 5वाँ हिस्सा भोजपुर से प्राप्त होता है।
भोजपुर जिला की इस वित्तीय वर्ष में उपलब्धियाँ
* भोजपुर जिला द्वारा नियमित अनुश्रवण करते हुए 28 बालू घाटों का संचालन कराया जा रहा है, जिससे आम जन एवं कार्य विभागों को कम कीमत पर सुगमता पूर्वक बालू उपलब्ध हो रही है।
* राज्यान्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में सबसे पहला बालू घाट का संचालन भोजपुर जिला में ही हुआ है।
* अनीलामित बालू घाटों का विखंडन कर सिया, बिहार से अनुमोदन उपरांत 19 बालूघाट का ई-नीलामी करायी जा चुकी है, जिसके पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। 19 बालूघाटों के संचालन से राजस्व में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
*राज्य में केवल भोजपुर जिला द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त वाहनों की तीन बार ऐतिहासिक नीलामी कराकर लगभग पाँच करोड़ की वसूली की गयी है।
*अवैध खनन में भोजपुर जिला द्वारा लगभग 43.78 करोड़ की वसूली की गयी है जो पुरे बिहार राज्य में अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
* भोजपुर जिला द्वारा विभिन्न मदों में निम्न प्रकार राजस्व की प्राप्ति की गयी है:-(राशि करोड़ रू० में)
भोजपुर जिला द्वारा जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु नियमित छापेमारी करते हुए नियमानुसा रकार्रवाई की जा रही है एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कुल 1840 छापेमारी करते हुए 297 प्राथमिकी, 165 गिरफ्तारी,तथा 1887 वाहनों को जप्त करते हुए कुल 4377.93 लाख रूपये की वसूली की गयी है। बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी एवं इसमे संलिप्त वाहनों एवं पासर गिरोह में शामिल अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


