RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 30 मार्च।लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से एक जून की शाम 6:30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसका प्रचार-प्रसार करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 28 मार्च 2024 को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क में यह प्रावधानित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान, जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार भी नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।

Related posts

चतरा में लोकसेतू पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शिविरों का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण युवाओं को प्राकृतिक खेती का क़ृषि विज्ञान केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

सारण:स्वामी विवेकानंद की जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

यूपीएस पेंशन स्कीम: बड़े धोखे हैं इस राह में।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन,जिले के विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment