RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 तक के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

विद्यालय के खेल मैदान पर छात्रों ने मार्च परेड करते हुए खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)30 मार्च।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी सोनवर्षा में आज तीन दिवसीय 15वें वार्षिक खेलकूद के फाइनल प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के रूप में आयोजित हुई। आज के फाइनल स्पोर्ट्स कंपटीशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनगाई के सहायक थाना इंचार्ज माननीय रामयश आर्य एवं विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात निदेशक महोदय डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को माला पहनकर, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागतोपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं बैटिंग करते हुए आज के क्रिकेट मैच के खेल का आगाज किया गया।
15वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 36 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया था जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मी रेस, 200 मी रेस, 500 मी रेस, 1000 मी रेस, जलेबी रेस, स्पून रेस, स्लो साइकिल रेस, थ्री लेग रेस, चेयर रेस, मैथ रेस, सुई धागा रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट इत्यादि प्रमुख थे। क्रिकेट मैच का मुकाबला अंडर 12 में सेमीफाइनल जीत कर पहुंची इमर्जिंग स्टार की टीम एवं राइजिंग टैलेंट टीम के मध्य हुई जिसमें इमर्जिंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। कुल 8 ओवर के मैच में इमर्जिंग स्टार की टीम ने तीन विकेट खोकर 111 रन बनाए और जीत के लिए राइजिंग टैलेंट की टीम को 112 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग टैलेंट की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खो कर महज 80 रन ही बना सकी। फलस्वरुप इमर्जिंग स्टार की टीम 31 रनों से विजयी रही। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन कुमार कक्षा 7 बी को मिला।
अंडर 14 में क्रिकेट का मुकाबला ब्लू हिल्स एंड येल्लो हिल्स के मध्य हुआ जिसमें येल्लो हिल्स की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए प्रतिद्वंदी टीम को 53 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हिल्स की टीम ने 7.3 ओवर में दो विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कक्षा 9 बी के छात्र सत्यम कुमार को मिला।
100 मी रेस के बॉयज ग्रुप में कक्षा 5 ए के अनुराग बाबू ने प्रथम स्थान, शिवम कुमार गुप्ता कक्षा 3 बी ने द्वितीय एवं कक्षा 3 बी के अंकित कुमार राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स ग्रुप में प्रिया यादव कक्षा 4 ए ने प्रथम स्थान रूही कुमारी कक्षा 3 बी ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 1 की छात्रा कुमारी विद्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मी रेस के बॉयज ग्रुप में कक्षा सिक्स बी के छात्र सचिन कुमार ने प्रथम स्थान सिक्स बी के अंकेश कुमार ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 8 बी के रंजन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस के गर्ल्स ग्रुप में पल्लवी कुमारी कक्षा 6 बी ने प्रथम स्थान, आंचल कुमारी कक्षा 6 ए ने द्वितीय स्थान एवं नेहा कुमारी कक्षा सिक्स ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैथ रेस में रौनक कुमार कक्षा सिक्स ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं स्लो साइकिल रेस में कक्षा 5 ए के अभय कुमार ने प्रथम स्थान, कक्षा सिक्स बी के रंजीत कुमार ने द्वितीय स्थान एवं अंकेश कुमार कक्षा सिक्स बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में कक्षा सिक्स ए के जयवर्धन ने प्रथम स्थान कक्षा 9 ए की आकांक्षा कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा गौतम कुमार कक्षा सिक्स बी एवं अंशु कुमारी कक्षा 2 बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुई धागा रेस में रागिनी कुमारी कक्षा 2 बी ने प्रथम स्थान, कक्षा 2 बी की ही छात्रा रोशनी कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 2 ए की मरियम अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चेयर रेस में कक्षा 4 ए की देवश्री ने प्रथम स्थान 4 B की छात्रा करिश्मा कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं 2 ए की सिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्पून रेस में कक्षा 2 ए की श्रुति कुमारी ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 बी के रंजीत कुमार ने द्वितीय स्थान एवं 6 बी के शिवम सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जलेबी रेस के सीनियर ग्रुप में कक्षा सिक्स ए के आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान एवं जूनियर ग्रुप में कक्षा 1 ए के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कैरम बोर्ड में कक्षा 7 ए के सुंदरम राज ने प्रथम स्थान कक्षा 4 ए के मनदीप कुमार ने द्वितीय एवं कक्षा 4 ए के आदित्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलों की समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी विजेता
प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सिल्वर मेडल एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ब्रॉन्ज मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट मैच में विजेता रहे अंडर 12 में इमर्जिंग स्टार की टीम एवं अंडर 14 में ब्लू हिल्स की टीम को जीत की ट्रॉफी प्रदान की गई एवं दोनों ग्रुप के उपविजेता टीम को रनर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने कहा कि खेल भी पढ़ाई का एक अभिन्न हिस्सा है। खेलों से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ उनमें पढ़ने लिखने की प्रवृत्ति और भी प्रबल हो जाती है। यह विद्यालय का 15वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव है इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के कुल 730 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था जिसमें अलग-अलग खेलों में सभी विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ए. के. घोष ने भी सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार ने खेलों को आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के अलग-अलग शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अलग-अलग खेलों का प्रतिनिधित्व किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई ।

Related posts

भोजपुर: रोटरी क्लब आरा सेन्ट्रल डिजिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर : बाइक सवार से 12.29 किलो गांजा बरामद! दो गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

महाराजा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 25

rktvnews

गया डीएम ने मतदान हेतु आम मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment