RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आरा लोकसभा मे आगमन पर आर के सिंह का कार्यकताओ और जनता द्वारा स्वागत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 30 मार्च।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा से लगातार तीसरी बार एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आर के सिंह का अपने लोक सभा क्षेत्र मे शनिवार को आगमन हुआ।
प्रत्याशी घोषित के बाद क्षेत्र का पहली बार भ्रमण पर कार्यकताओ और समर्थकों द्वारा पटना हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत करते हुए काफिला के रूप मे भोजपुर के प्रवेश द्वार कोईलवर पहुंचा।कोईलवर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे कार्यकताओ द्वारा ढोल बाजे,फूल माला के साथ स्वागत किया गया। बड़हरा विधानसभा के कायमनगर मे मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। आरा विधानसभा के धनुपरा,धरहरा,रामगढिय़ा, गोपाली चौक,जेल रोड,बड़ी मठिया, शहिद भवन,जज कोठी मोड़,धोबीघटवा मे भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान आरण्य देवी मे आर के सिंह ने अपने पत्नी शिला सिंह,पुत्र समीर सिंह के साथ पूजा अर्चना की।उसके बाद रमना हनुमान मंदिर मे भी पूजा अर्चन किया।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन और महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। संदेश विधानसभा के उदवंतनगर, कसाप,अगिआंव विधानसभा के गड़हनी मे गुड्डू बबुआन,चरपोखरी मे मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह के नेतृत्व मे पीरो मे मंडल अध्यक्ष मनोज सुमन ,जगदीशपुर विधानसभा के जितोरा मे मंडल अध्यक्ष गिरजानंद सिंह,जगदीशपुर के किला मैदान मे बाबु कुँवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जगदीशपुर नयकाटोला मे मिथिलेश कुशवाहा, आदित्य कुमार,प्रदीप कुमार,तीनमुर्तिया मे मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, दांवा मे सुषुमलता कुशवाहा, बिहिया मे राकेश ओझा,अरविन्द पांडेय के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सातो विधानसभा क्षेत्र के जनता और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।फूलो की वारिस और गगनचुंबी नारे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सहित विधान पार्षद जीवन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,अगिआंव पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, ईं धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,उदय प्रताप सिंह,मीरा यादव,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,प्रेम पंकज ललन,सतीश भट्ट,राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा,रामदिनेश यादव, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,विनय बेलाऊर, राहुल सिंह,नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,निशांत सिंह सेंगर,संतोष तिवारी, संतोष सिंह,रितु राज,विजय पासवान, विद्यासागर पांडेय,रमेश कुमार कर्ण,शैलेंद्र कुमार गुड्डू,अजय गुप्ता, मनीष कुमार,आलोक अंजन,परमजीत सिंह,रवि कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित फैंसी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने मेटा के साथ 3 साल की साझेदारी शुरू की, शिक्षा से उद्यमिता तक: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता : पश्चिमी या आधुनिक?

rktvnews

भोजपुर जिलान्तर्गत जप्त बालू की नीलामी से 107.70 लाख रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव को दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment