RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

शहर का हाशिया !..: सुधीर सुमन

कवि-आलोचक सुधीर सुमन

शहर का हाशिया !

निरंतर ऊँचे होते मकान
चकाचौंध वाले बढ़ते दूकान
शहर की चमक बढ़ा रहे
टूट-फूट गई हैं सड़कें
जैसे किसी मेहनतकश के तलवों में
हो गहरी फटी रेखाओं का जाल।
शहर असमय बूढ़ाई औरत है
जिस पर मेकअप थोप थोप
गढ़ा जा रहा जवानी का भ्रम
रिक्शा वाला अक्सर
उतार लेता है रिक्शा
मुख्य सड़क की बगल
और सरपट भागता है गंतव्य की ओर।
पैरों के दबाव से चिकने मिट्टी के फुटपाथ पर
तेज चलता है रिक्शा
हाशिया हथिया लेता है इस तरह
मुख्य मार्ग का श्रेय
एक दिन ऐसा भी होगा
मुख्य सड़क दम तोड़ देगी
और फुटपाथ बन जाएगा अंतिम विकल्प

Related posts

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए दस फिल्मों में प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी।

rktvnews

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी बना चैंपियन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना में इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन!परिवार के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment