RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 19 सितम्बर। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गत दिनों राज्य में टॉप -10 कुख्यात अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी की गई है। भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत टॉप 10 अपराधकर्मी एवं लूट कांड में वांछित पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया।
भागलपुर जिला के टॉप-10 अपराधी मो हीरू को भागलपुर एवं खगड़िया पुलिस द्वारा अलौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया।
कैमूर जिले का टॉप 10 अपराधी एवं त्रिची गैंग (तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु) का सरगना कुमरसेन तिरुचिरापल्ली से गिरफ्तार किया गया।
भोजपुर जिले के टॉप 10 अपराधी विनोद यादव को ओडीसा राज्य से गिरफ्तार किया गया।
जमुई जिला के वांछित नक्सली किशोर सोरेन उर्फ किशोर मांझी को गिरफ्तार किया गया।
सारण जिला के सरैया थानांतर्गत रामबाग स्थित घंटी बाबा मंदिर के पास डकैती की योजना बनाते 5 अपराधकर्मियों राणा कुमार, बिट्टू कुमार, प्रिंस कुमार, भास्कर कुमार एवं कमलेश कुमार को 2 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो एवं अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

भोजपुर:लोजपा का स्थापना दिवस 28 को, भव्य बनाने को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

चतरा विधानसभा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन, नाम में संशोधन को लेकर सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:मणिपुर राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए नन्दनी कुमारी चयनित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा पूजा’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

Leave a Comment