RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित बड़ी मठिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्री गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा शाहपुर के आयोजन समिति के सभी सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया।। इस अवसर पर मधेशिया वैश्य बंधुओ ने सुबह में प्रभात फेरी निकाली। सुबह 9:30 बजे के आसपास बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। पूजनोत्सव के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों और बच्चियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने मंत्र मुग्ध होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और भरपूर आनंद लिया। दर्शक गीत-संगीत के रस में गोते लगाते रहे। इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, भरत कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, लव कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, शिवजी प्रसाद, पिंकू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मद्धेशिया समाज के लोग एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:सनातन धर्म के प्रकाशक और प्रहरी थे स्वामी करपात्री जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित विकासात्मक योजनाओं का किया निरीक्षण दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: फसल अवशेष प्रबंधन हेतु डीएम की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समूह की बैठक।

rktvnews

चतरा:जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 01 एवं 02 अगस्त को होगा आकांक्षा हाट एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

Leave a Comment