RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग,दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंची।अधिकांस्तः मरीजों को निकाला गया बाहर

आहमदाबाद /गुजरात 30 जुलाई।अहमदाबाद शहर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां शाहीबाग क्षेत्र के राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में भीषण आग लग गई, एहतियात के तौर पर करीब 100 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया है. हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. फिलहाल, घटनास्थल पर मौजूद दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है.
दमकल कर्मी जयेश खड़िया ने बताया कि, “राजस्थान अस्पताल के दूसरे बेसमेंट में आग लगी है. इस बात की सूचना विभाग को रविवार तड़के 4:30 बजे फोन कॉल के जरिए मिली. आग लगने से हड़कंप मच गया है इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है. मरीजों को अस्पताल खाली करने के लिए कहा गया है, मौके पर लगभग 20-25 फायर टेंडर हैं. दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, माना जा रहा कि बेसमेंट में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था जिसकी वजह से आग लग गई.
वहीं, शाहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई. पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं. अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। उन्होंने कहा, करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।

Related posts

भोजपुर:20 वे स्थापना दिवस पर सुंदर कांड पाठ से गूंजा सेमरिया महाबीर मंदिर।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

बागपत:भगवान धन्वंतरि जयंती को अष्टम आयुर्वेद दिवस के रूप में जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया।

rktvnews

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

rktvnews

सारण: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर :जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार विजयी।

rktvnews

Leave a Comment