RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गया: बलना बायपास के निकट आहर से युवक का शव बरामद।

RKTV NEWS/गया ( बिहार) 27 मार्च।आज 27 मार्च को, प्रातः 8:00 बजे चाकंद थाने को सूचना प्राप्त हुई कि चाकंद और चंदौती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बलना बाईपास के निकट आहर में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है।
उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, थानाध्यक्ष चाकंद थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी, सशस्त्र बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच, एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने बताया की प्रथम दृष्टिया देखने से ऐसा प्रतीत होती है की युवक की हत्या कही और कर के शव को यहां फेक दिया गया है। सत्यापन के क्रम में मृतक युवक की पहचान मो० सजाद, पिता- मो० खुर्शीद उर्फ फेकू, मोहल्ला-एकबाल नगर, पंचायती अखाड़ा, थाना-कोतवाली, जिला-गया के रूप की गईl शव को आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया है।
इस संबंध में थानास्तर से अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर कार्यालय में लगा हर्बल कलर, उपले और गेहूं की बाली का स्टॉल।

rktvnews

भोजपुर:डूबने से वृद्ध की मौत।

rktvnews

भोजपुर: विधायक जी बड़हरा की जनता को आकर बताएं इनकी समस्याओं को ले सदन में क्यों नहीं उठाई एक बार भी आवाज : मनोज सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 दिसंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 जनवरी 24

rktvnews

नया कॉम्पैक्ट यूटिलिटी ट्रैक्टर-सीमांत और छोटे किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में कर सकता है मदद।

rktvnews

Leave a Comment