RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा त्यागराजन एस एम (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/गया(बिहार)27 मार्च। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने में लगे संबंधित चुनाव कर्मी जो 24 मार्च, 28 मार्च एव 29 मार्च तक मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, सभी संबंधित कर्मी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने निर्देश दिया है कि हर हाल में “प्रपत्र 12” पूर्ण रूप से भरकर अपने प्रशिक्षण अवधि में ही मास्टर ट्रेनर को सुपुर्द करेंगे और वहां से पोस्टल वैलेट कोषांग सह भविष्य निधि कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी उक्त “प्रपत्र 12” प्राप्त कर पंजी पर संधारित करेंगे। ऐसे सभी संबंधित कर्मियों का पोस्टल वैलेट से मतदान किया जाना है।
द्वितीय प्रशिक्षण तिथि की अवधि 07 अप्रैल, 08 अप्रैल एव 09 अप्रैल के दौरान ही संबंधित कर्मियों को प्लस टू ज़िला स्कूल में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर पर मतदान करवाया जाएगा।
विदित हो कि मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पी-1, पी -2 एवं पी-3 कर्मियों को 24 मार्च, 28 मार्च एव 29 मार्च तक ट्रेनिंग चल रही है। प्रथम प्रशिक्षण हेतु कुल आठ स्थानों यथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रमना में 480 कर्मियों का, जिला स्कूल में 960 कर्मियों का, हरिदास सेमिनरी प्लस टू उच्च विद्यालय में 720 कर्मियों का, टी मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय में 1200 कर्मियों का, कासमी प्लस टू उच्च विद्यालय में 1360 कर्मियों का, उच्च विद्यालय चंदौती में 1440 कर्मियों का, महावीर मध्य विद्यालय में 400 कर्मियों का एवं महावीर उच्च विद्यालय में 1040 कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रकार ट्रेनिंग में कुल 7600 कर्मी को प्रथम दिन अर्थात 24 मार्च को ट्रेनिंग सम्पन्न करवाये जा चुके है। उक्त ट्रेनिंग दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10:00 से पूर्वाह्न 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक चलेगी। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पी-3 एव पी-2 को 24 मार्च, पी-1 एव पी-2 को 28 मार्च तथा प्रेजाइडिंग ऑफिसर एवं माइक्रो आब्जर्वर को 29 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts

बक्सर है दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का किया निरीक्षण!जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बच्चों ने सरल और सहजता के साथ दिये उत्तर।

rktvnews

भोजपुर:गुरु बक्शी विकास को मिला गंगा कला आरती के कुशल निर्देशन हेतु बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली मे संकीर्तन मे झूम उठे दर्शक! कई गणमान्य व अन्य लोगों ने की शिरकत।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

Leave a Comment