RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: पूर्व की रंजिश में मारी गोली।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर) 25 मार्च।आज सदर अनुमंडल-1 अंतर्गत उदवंतनगर थाना के बेलाउर पंचायत में दो पक्षों में चल रही पुरानी दुश्मनी के तहत, पूर्व में हत्या किए गए दीपक शाह के लड़के बिट्टू और उसके साथ बाइक से जा रहे एक लड़के दीपू को गांव से कुछ दूर देर शाम लगभग 9:00 बजे के बाद दूसरे पक्ष के सुमित चौधरी, बिट्टू राय और एक अन्य को विवाद के उपरांत एक-एक गोली मारने की घटना सामने आई है।पुलिस द्वारा बताया गया कि दीपक शाह की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा में उनके घर पर एक सेक्शन बल और पदाधिकारी सुरक्षा के लिए दिए गए थे लेकिन मृतक दीपक शाह के लड़के ने पुलिस वालों के मना करने के बावजूद बिना सुरक्षा के अकेले किसी कारणवश निकल गया था। इसके बाद यह घटना घटी है। वही पुलिस ने बताया कि गोली मारने वाले और इसमें संलिप्त अन्य अभियुक्तों का नाम पता चल गया है। वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी गई है। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा दोनों का इलाज आरंभ हो गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई के साथ-साथ गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:17 नवंबर 23

rktvnews

महाराष्ट्र के कराड ने सैनिटरी अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान को सुनिश्चित करके एक मानक स्थापित किया।

rktvnews

सारण:निर्वाचन पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रत्येक जिले में पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश।

rktvnews

भारत इम्पैक्ट एआई समिट में नीदरलैंड्स से अर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी की भागीदारी बिहार के लिए गर्व का क्षण।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विकास मोडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।

rktvnews

Leave a Comment