RK TV News
खबरें
Breaking Newsआयुर्वेद

देहरादून में चल रही 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को देहरादून में चल रही 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग कर आयोजन स्थल पर लगे आयुर्वेद से संबंधित स्टॉलों का भ्रमण किया और जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने आयुर्वेद कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन, आयुष मंत्रालय और राज्य सरकार को बधाई दी और कहा कि इससे पूरी दुनिया को स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए नया रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की आदर्श भूमि, देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक संपदा, औषधीय पौधों के भंडार के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है, यहां पर आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन होना गर्व की बात है। यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है बल्कि आयुर्वेद से भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद को डिजिटल स्वास्थ्य तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक प्रणालियों के साथ जोड़ने पर केंद्रित यह आयोजन आयुर्वेद को न केवल अधिक सुलभ बनाएगा बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भारत एवं विश्व के कोने-कोने से प्रतिनिधियों, आयुर्वेदाचार्यों एवं विशेषज्ञों ने प्राचीन भारतीय चिकित्सा धरोहर आयुर्वेद को प्रसारित करने के लिए जो चितन और मंथन किया, उसके परिणाम निकट भविष्य में वैश्विक फलक पर देखने को मिलेंगे।
राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन भारत के प्राचीन ज्ञान, आयुर्वेद और योग की शक्ति को वैश्विक स्तर पर व्यापकता प्रदान करने में सफल होगा। साथ ही हमारी समृद्ध विरासत, आयुर्वेद के ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर, और प्रभावी बनाकर विश्व कल्याण में और अधिक योगदान देगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक विरासत इसे आयुर्वेदिक पर्यटन और समग्र चिकित्सा के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं, आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन से यहां वेलनेस टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश में पेड न्यूज के 80 प्रकरणों में 78 उम्मीदवारों को नोटिस जारी जिला स्तर पर 2 प्रकरण हुए निरस्त।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण नीति का पालन करते हुए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया, जिससे सरकारी महिला कर्मचारी को अपने पति की वरीयता में पारिवारिक पेंशन के लिए अपने बच्चे/बच्चों को नामित करने में मदद मिलेगी।

rktvnews

दरभंगा: नकली दवा व्यवसाय में सजयाफ्ता भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को बर्खास्त करो

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़;जशपुर के बगिया के बालक आश्रम शाला में बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनाया जन्मदिन, बच्चों को बांटें उपहार।

rktvnews

Leave a Comment