RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 02 सितंबर।आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें युवा उत्सव की सफलता को लेकर बिन्दुवार चर्चा हुई। कला,संस्कृति एवं युवा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मोनू कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न बैठक में आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।
कला, संस्कृति प्रभारी कुमार ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को युवा उत्सव – 2023 का भव्य आयोजन शहर के नगर भवन ( टाउन हॉल) में सुनिश्चित है, जिसकी स्क्रीनिंग सुबह 10 बजे से होगी। स्क्रीनिंग के पश्चात उसी दिन शाम 05 बजे से मुख्य समारोह में सभी विधाओं के लिए योग्य प्रतियोगी चयनित कर लिए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अपनी कला के जौहर दिखाने के लिए भेजा जाऐगा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ आए प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से नयी युवा प्रतिभा की कलात्मक क्षमता को प्रतियोगिता के माध्यम से निखार कर उन्हें राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध कराने का है। युवा उत्सव में पंद्रह से पैंतीस वर्ष तक के कलाकार भाग ले सकेंगे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वादन- सितार, गिटार, तबला, सरोद, शहनाई, सारंगी, वायलिन, बांसुरी, वीणा, मृदंगम तथा हारमोनियम, समूह गान, एकल लोकगीत, लोकगाथा , सुगम संगीत, समूह लोक नृत्य, लघु नाटक, वक़्तृता ( भाषण) व चित्रकला, मूर्तिकला , हस्तशिल्प, छायाचित्र ( चाक्षुष कला ) की विधाओं के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

Related posts

भोजपुर:पवन सिंह ने पड़रिया खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा।

rktvnews

भोजपुर: मनोकामना हनुमान मंदिर में किया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

मोतिहारी: प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की चार बार एएनसी जांच जरूरी।

rktvnews

बिहार:सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने हेतु सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें : मंत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

Leave a Comment