RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)24 मार्च।“देखो देखो कोई आ रहा है कैसे जलवा मसीह आ रहा है ,आंखें अपनी उठा कर तो देखो, कैसे शान से मसीहा आ रहा है।, सुन लो मेरे भाइयों मसीहा मेरा दुनिया में आया। दुनिया में आया मुक्ति को लाया पापी को आन बचाया बचाने यीशु दुनिया में आया। होसन्ना खीषट की जय, दाऊद की संतान की होस्ना। खजूर की डालिया लिए ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च से लेकर मुख्य सड़कों में पाम संडे के पावन पर्व पर जुलूस निकाला और पवित्र परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह की आराधना किया । द होली सेवियर चर्च आरा में पादरी अनिल जीऊत की अगुवाई में विशेष खजूर रविवार (पाम संडे) मनाया गया।सर्वप्रथम चर्च में खजूर की डलिया लेकर सबों ने सामूहिक गीत “यीशु के नाम में उधार बा प्रेम बिना जिंदगी बेकार बा ।”शाही का शाह खुदवान हैकल मैं आ रहा है। डाली खजूर की जो उसको बिछा रहा है। ” राजा यीशु आए हैं सब मिलकर गाएंगे ताली बजाएंगे ।
गीतों को गाकर प्रभु यीशु मसीह का आराधना भजन किया गया मुख्य बाईबिल पूजा कुमारी ने भजन संहिता 92: 1 स- 15 पढा, पादरी अनिल जीऊत ने अपने संक्षिप्त प्रवचन में बताया कि आज पाम संडे (खजूर रविवार) का महापर्व है जो पूरी दुनिया में बड़े शान के साथ मनाया जाता है ।प्रभु यीशु मसीह येरुशेलम में विजय प्रवेश किया और येरुशलेम के मंदिर में जो प्रार्थना का घर था परंतु लोगों ने डाकुओं का खोह बना दिया था उनकी चौकिया को पलट दिया ।यीशु मसीह जगत का राजा बनकर शांति का राजकुमार बनकर, लादू के बच्चे पर सवार होकर येरुशलम में प्रवेश किया उसी याद में आज मसीही समाज के लोग बड़े धूमधाम से खजूर रविवार का पर्व मनाते हैं हाथों में खजूर की हरी डालियां लेकर होस्ना के नारे लगाकर प्रभु यीशु मसीह को महिमा देते हैं आज हमारा शरीर ,हमारा घर पवित्र आत्मा का मंदिर है। हमें इस पवित्र रखने के लिए अपने जीवन में यीशु मसीह को राजा के रूप में ग्रहण करना चाहिए। यीशु मसीह शांति का राजकुमार है ।हर एक जीवन में शांति देते हैं हमारा घर एक प्रार्थना घर है ।यीशु इस घर का राजा है उसे सच्चे प्रेम, शान्तिपूर्ण से आराधना करना है। यह पर्व हमें हरियाली के साथ ,शांति के जीवन जीने क्या प्रेरणा देता है।खजूर की तरह हरा भरा रहना है।
इस अवसर पर चर्च में विशेष गीत निर्मला ,आरती ,आलोक, आरपी किरण ने “अपना दिल खोलो बंद ना करो आत्मा का रुप धर के राजा यीशु तेरे पास खडा है “गया इस अवसर में चर्च में मिठाइयां बांटा गया। और आने वाले गुड फ्राइडे पवित्र शुक्रवार को विशेष उपवास प्रार्थना और रविवार31/3/2024 को ईस्टर पर्व मनाने की घोषणा किया गया इस अवसर पर चर्च में पूजा कुमारी ,सोनू कुमार, सुदेश्वर ,रितु , कविता, पिंकी अनमोल ,आरपी किरण, जरीना ,छोटू,मनिंदर, महेन्द्र सिंह, अनमोल, गीता,कुनाल,रोनक,किरन,बेबी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।



