RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

RKTV NEWS/पटना (बिहार)20 जून।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मगध प्रमंडल की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक, विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, विनोद सिंह गुंजियाल, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, अरविंद कुमार चौधरी, प्रमंडीय आयुक्त, मगध, तथा संबंधित जिलों के जिलाधिकारी / पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भ्रमण होना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस दौरे से पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ “मिशन मोड” में शुरू कर दी जानी चाहिए। बैठक में अरवल, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया जी के जिलाधिकारियों /पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों में की जा रही चुनाव तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने चुनाव तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक 1200 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों के चुनाव सॉफ्टवेयर में डेटा एंट्री का काम समय पर पूरा करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त, प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने, शैडो जोन को चिन्हित कर उनके लिए संचार योजना बनाने, और पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्री गुंजियाल ने अवैध हथियारों और कारतूसों की बरामदगी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथों की सामान्यतः शिफ्टिंग नहीं होगी, बल्कि उन्हीं स्थानों पर अतिरिक्त बूथ बनाना चाहिए। वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करने तथा बूथों पर ‘एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी’ (AMF) उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related posts

भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स23) का समापन।

rktvnews

भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर की हीरक जयंती का शानदार आयोजन, कुलपति ने स्मारिका ‘समर्पण’ का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के गडहनी थाने ने गस्ती के दौरान 2 मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जयपुर:मकर संक्रांति के अवसर पर सातों संभागों में एक साथ आयोजित हुआ भव्य पतंगोत्सव।

rktvnews

भोजपुर: उद्योगपति अजय सिंह ने जिले और राज्य वासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 मौसम के लिए प्राथमिक संग्रहणकर्ताओं से केन्दू पत्ती के क्रय दर प्रति मानक बोरा के निर्धारण हेतु सरकार को परामर्श देने के लिए हुआ विचार-विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment