RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।होली पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियो को बताया गया कि मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है । इस बीच में ही होली जैसा हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार भी आ गया है। होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया की होलिका दहन के दिन वह स्वयं और पुलिस अधीक्षक दोनों पूरे शहर में घूमेंगे तथा इस अवसर पर प्रत्येक चौक चौराहा पर उनकी सख्त नजर रहेगी। होली पर्व के एक दिन बाद कहीं-कहीं झुमटा निकलने की परंपरा है।
उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में रमजान का महीना भी चल रहा है ऐसी स्थिति में होली के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण/ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रत्येक नागरिकों से अपील की है।
सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि होलिका दहन के समय उपस्थित रहेंगे तथा असामाजिक तत्वो पर पैनी नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक तीन थानों पर एक इंस्पेक्टर एवं चार थानों पर एक डीएसपी की प्रतिनियुति की है। डीजे बजाने पर रोक है। किसी भी माध्यम से अश्लील गाने बजाने, शरारती तत्वों के द्वारा धार्मिक उन्माद वाले नारे लगाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह का पोस्ट सोशल मीडिया यथा- फेसबुक, ट्यूटर, इंस्टाग्राम, युटुब इत्यादि पर अपलोड नहीं करेंगे जिससे कि समाज में विवाद उत्पन्न हो। सोशल मीडिया पर नजर रखने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेंगे तथा विधि व्यवस्था बिगड़ने/भंग करने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस मोबाइल को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे तथा सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि नंगे तारों की मरमत्ती शीघ्र कर ले तथा नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया गया कि जगह-जगह रोड पर हुए गड्ढे की मरम्मती पूर्ण कर ले। इस अवसर पर अग्निशमन दल को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में भी डॉक्टरों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ जिले के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस का हुआ आयोजन,राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्थापना दिवस पर कलाकारों ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग।

rktvnews

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा हेतू विधानमंडल के नौ दलों की हुई बैठक

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियानः बिहार डाक सर्कल की पहल से हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

दरभंगा:अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को दी गई विदाई।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में सात रणनीतिक और अग्रिम क्षेत्रों में विनिर्माण बढ़ाने पर जोर दिया गया।

rktvnews

Leave a Comment