RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं आधार अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जनवरी। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं आधार अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियाँ, हर घर नल का जल (अनुरक्षण), मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, स्वास्थ्य उपकेन्द्र-टेलिमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी, पंचायत सरकार भवन, हर प्रखंड में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, हर पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, जीविका समूह, जल-जीवन-हरियाली, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसी योजनाएं शामिल थीं।बैठक में इन योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक (डीआरसीसी) को कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार छूटे हुए घरों को 25 फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों को खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स क्लब के गठन हेतु दो दिनों के भीतर जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जिले में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर जमीन चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए स्थल चयन सुनिश्चित करने और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने लंबित एनओसी को शीघ्र निष्पादित करने और भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को इन कार्यों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बिहार की झाँकी का इस बार गौरवशाली विषयवस्तु है:महेश्वर हजारी

rktvnews

आयुर्वेद आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए किफायती, प्राकृतिक और संपूर्ण समाधान प्रदान करता है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर: उद्योग मंत्री

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

पूर्णिया पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर:161 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment