RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जिले में आमजनता को 24 और किसानों को 14 घंटे बिजली देने की कि जाए गारंटी:सुदामा प्रसाद

जिले में बिजली कटौती, फर्जी बिल सहित विभिन्न समस्याओं पर माले का हुआ विशाल धरना।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर )13 अगस्त। जिले में 24 घण्टे निर्बाध बिजली की गारंटी हो, जले ट्रांसफार्मर को 24 घण्टे में बदलने की गारंटी हो फर्जी बिजली बिल वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर वापस लिया जाए और इसके नाम पर गाँवों की बिजली काटना बंद किया जाए, गरीब परिवार, किसानों को 200 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी हो आदि मांगों लेकर भाकपा – माले भोजपुर जिला कमिटी के द्वारा भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना हुआ।
धरना को आरा सांसद सुदामा प्रसाद, भाकपा माले जिला सचिव जवाहरलाल लाल सिंह, अगिआंव विधायक, शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक व केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल, पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह , केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव सहित राज्य कमिटी सदस्य संजय सिंह,उपेन्द्र भारती क्यामुद्दीन अंसारी, जिला कमिटी सदस्य रामकिशोर कुमार राय,दशई राम,शोभा मंडल,महेश राम,कमलेश यादव, नंदजी राम,बिष्णु ठाकुर,हरेन्द्र सिंह,शिवमंगल यादव,अमित कुमार बंटी,सियाराम यादव,हरेन्द्र मुखिया आदि कई लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन दिलराज प्रीतम ने किया।
धरना में जिले के अगिआंव, सहार, सन्देश, गड़हनी, बड़हरा, शाहपुर, जगदीशपुर, कोइलवर, पीरो, सहित सभी प्रखंडों से हजारों किसान – मजदूर, महिला, छात्र – नौजवान शामिल थे।
धरना को सम्बोधित करते हुए आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाजपा चुनाव में अपनी हार पचा नहीं पा रही है और जनता से इसका बदला जिले में लगतार बिजली कटौती कर ले रही हैं। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन जिले की जरूरत को देखते हुए पूरी बिजली नही मिल रही है इधर बेशर्म भाजपाई जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि आर के सिंह के हारने से बिजली की समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में 24 घण्टे बिजली देने की गारंटी करनी होगी। कृषि के लिए 14 घण्टे किसानों को बिजली देनी होगी।
धरना को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि गांव के गांव गरीबों को फ्री बिल भेज जा रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर गांव की बिजली काट दी जा जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ये वापस नही किया गया तो जबरदस्त आंदोलन होगी।

अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसी भी तरह सरकार बनाने में सफल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में भाजपा की सरकार है तो क्या बिजली मंत्री महागठबंधन के हैं ? जो इतनी बिजलि कट रही है? जब ट्रांसफार्मर जल जा रहें हैं तो गरीबो दलितों के मुहल्लों में 15 दिन लग जाए रहें हैं बदलने में जबकि नियम है 24 घण्टे में बदलने की।
चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में डीडीसी से मिला और वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल में सासंद सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह, राजू यादव शामिल थे। वार्ता में यह बात हुई कि जिले 360 मेगावाट पर्याप्त बिजली है । पूरे जिले को निर्वाध बिजली दिया जाए तो 225 मेगावाट की जरूरत पड़ेगी। इस लिए अब बिजली 24 घण्टे रहेगी। और गांवों चट्टियों में शाम 5 बजे से 11 बजे तक कि गारंटी होगी। कृषि के लिए 14 घण्टे।
स्मार्ट मीटर लगाने का कोई लिखित आदेश नही है इसलिए बलप्रयोग कर स्मार्ट बिजली नही लगाई जाएगी। अगर ऐसा होगा तो अराजक स्थिति पैदा होगी।
फर्जी बिजली बिल की समाधान के लिए प्रखण्ड स्तर पर कैम्प लगा कर समाधान किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भ्रमण कर किया गया अक्षत वितरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “गाथा श्रीराम मंदिर की” पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न!प्रकृति के उल्लास का पर्व होली, सामाजिक समरसता का अनुपम उत्सव है : गोकुल सोनी

rktvnews

भोजपुर: आनंद इंटरनैशनल स्कूल में क्रिसमस डे”पर वार्षिक खेलोत्सव का पुरस्कार वितरण “समारोह आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

Leave a Comment