RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गढ़वा:महुआ शराब के अवैध निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु चला अभियान।

करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब को किया गया नष्ट।
जिला प्रशासन की आमजनों से अपील, अवैध शराब निर्माण व बिक्री की सूचना करें साझा, की जायेगी कार्रवाई।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)24 दिसंबर।आगामी नव वर्ष 2026 को देखते हुए उत्पाद विभाग गढ़वा द्वारा अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं उत्पाद विभाग गढ़वा के समस्त टीम के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के चंद्रवंशी टोला, पीड़ापाठ एवं केश्वर खांड जंगल इत्यादि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरोध में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में छापामारी टीम द्वारा बताया गया कि छापामारी टीम को देखते ही शराब का अवैध निर्माण व बिक्री करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहें, परंतु उनके द्वारा जमा किए गए अवैध सामग्रियों को जब्त करते हुए नष्ट करने का कार्य किया गया। इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार द्वारा बताया गया कि छापामारी स्थल पर भागने में सफल रहे लोगों को चिन्हित करते हुए नियम संगत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना एव श्रम चिकित्सा सेवाओं के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

महाकुंभनगर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस पर उमड़ी अवलोकनार्थियों की भीड़।

rktvnews

भोजपुर: वार्ड 21 से महाजुटान में सैंकड़ों की संख्या में लोग होंगे शामिल: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment